आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2024 - 07:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक साहसी और निडर होते हैं। ये लोग कोई भी काम करने से नहीं घबराते। इन लोगों में साहस और ऊर्जा भरपूर होती है। हर कठिन से कठिन कार्य को करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों में गुस्सा और क्रोध देखने को मिलता है। ये लोग हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा हो जाते हैं। इनके गुस्सैल स्वभाव के कारण इनकी लड़ाई-झगड़े भी बहुत अधिक होते हैं। परंतु ये लोग बातों को मन से लगाकर नहीं बैठते। अगले ही पल लड़ाई-झगड़े और क्रोध को भुला देते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों को चापलूसी करवाना अच्छा लगता है। इनकी यह आदत इनके लिए बहुत बार नुकसानदेह भी साबित होती है। लोग इनका गलत फायदा उठाते हैं। मूलांक 9 वाले जातक सीधे स्वभाव के होते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों में समाज सेवा का भाव होता है। मूलांक 9 वाले जातकों की दोस्ती काफी गहरी होती है। ये लोग काफी हंसमुख और बोलचाल के मामले में निसंकोची होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल नए काम को शुरू करने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। व्यावसायिक स्तर पर समय ज्यादा सक्रिय रहेगा। मार्च के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी प्रलोभन में आकर कोई गलत काम न करें। अप्रैल के महीने में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। मई के महीने में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। जून के महीने में वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। पैरों के दर्द की समस्या परेशानी का कारण बन सकती है। सेहत का ख्याल रखें। जुलाई के महीने में कोर्ट कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। अगस्त के महीने में मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। किसी समाज सेवा कार्य में भी भागीदार बन सकते हैं। सितंबर के महीने का समय सरकारी कामों के लिए अच्छा रहेगा। अक्टूबर के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। नवंबर के महीने में पदोन्नति के योग बनते हैं। अपने काम को समय से पूरा करके प्रशंसा का पात्र बनेंगे। दिसंबर के महीने में विदेशी काम की तरफ मन आकर्षित हो सकता है। वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में मां के साथ संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। फरवरी के महीने में विद्यार्थियों को मेधावी प्राप्त हो सकती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय: इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। चांदी के पात्र में जल पीएं। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कानों में सोना धारण करें। परनिंदा से परहेज करें। क्रोध पर काबू रखें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News