आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Thursday, Feb 29, 2024 - 07:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 29 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है। जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक होते हैं। बहुत बार इन लोगों को जीवन के अहम फैसले भावनाओं के आधार पर लेते हुए देखा गया है। जो कि बहुत बार बाद में नुकसानदेह साबित होता है। मूलांक 2 वाले जातक मृदुभाषी और निर्मल स्वभाव के होते हैं। ये लोग जल्दी से किसी का दिल नहीं दुखाते। इन लोगों की सहनशक्ति अधिक होती है। ये लोग हर परिस्थिति के साथ स्वयं को ढालना बहुत अच्छे से जानते हैं। मूलांक 2 वाले जातक समय के अनुसार स्वयं में परिवर्तन कर हर परिस्थिति को भली-भांति संभाल लेते हैं। ये लोग दिल के साफ होते हैं। अपने मन की बातों को बिना किसी बनावट के दूसरों के सामने रख देते हैं परंतु स्वयं बनावटी दुनियादारी की चपेट में फंस जाते हैं। बहुत बार इनकी भावनाओं को ठेस पहुंचती है। मूलांक 2 वाले जातकों को रचना के क्षेत्र में भी काफी रूचि लेते हुए देखा गया है। इन लोगों की कल्पना का स्तर भी काफी गहरा होता है। इन लोगों को अद्भुत कल्पनाओं को सुंदर रचना के रूप में आकार देते हुए देखा गया है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। संतान प्राप्ति के भी योग बनते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। फरवरी के महीने का यह शेष दिन थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। कोई भी काम सोच-समझ कर करें। मार्च के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। अप्रैल के महीने में यात्राओं के योग बने रहेंगे। मां के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। सेहत का भी ख्याल रखें। मई के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। अनिद्रा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जून के महीने का समय मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। अपने अहंकार को एक तरफ रखकर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से अपने काम को पूरा करने की कोशिश करें। जुलाई के महीने में नौकरी की तलाश करने वाले लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। सफलता मिलने के भी योग बनते हैं। अगस्त के महीने में मार्केट और सेल्स से जुड़े हुए लोग बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। सितंबर के महीने में उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। अक्टूबर के महीने में विदेशी काम में निवेश करने की योजना बनाएंगे। नवंबर के महीने का समय कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोगों के लिए कुछ अहम निर्णय लेने की स्थिति उत्पन्न करेगा। दिसंबर के महीने में निजी जीवन की तरफ ध्यान ज्यादा केंद्रित रहेगा।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोगों के लिए अहम रहेगा। दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। सोने को न ही तो गिरवी रखें और न ही बेचें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गायत्री मंत्र का जाप करें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। चावल का दान मंदिर में करें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News