आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Monday, Feb 26, 2024 - 07:12 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये लोग बहुत ईमानदार होते हैं। मूलांक 8 वालों को अपने जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। ये लोग मेहनत करने से कभी नहीं घबराते। अपने मार्ग में आने वाली बाधाओं से कभी निराश नहीं होते। ये लोग दिखावे और छलावे से दूर निष्कपट होते हैं। इन लोगों को सफलता की प्राप्ति धीरे-धीरे होती है। मूलांक 8 वालों को अपने जीवन में बहुत अड़चनों और रुकावटों का सामना करना पड़ता है। मूलांक 8 वाले जातकों को भीड़भाड़ वाली जगह में रहना बिल्कुल पसंद नहीं होता। ये लोग प्रायः अकेला रहना पसंद करते हैं। मूलांक 8 वालों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। शिक्षा प्राप्ति के लिए इन्हें संघर्ष करना पड़ता है। इन लोगों को चाहिए कि संघर्षों का सामना करें और उन पर विजय हासिल करें अन्यथा बहुत बार देखा गया है कि ये लोग परिस्थितियों के सामने झुक कर हार मान लेते हैं। इन लोगों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है। कई बार मूलांक 8 वाले जातकों को विवाह में विलंब का सामना करना पड़ता है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल उतावलेपन में आकर कोई ऐसा काम न करें जिसके कारण परेशानियां उठानी पड़े। दृढ़ संकल्प के साथ अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। फरवरी के महीने के शेष दिन मानसिक तनाव या चिंता भरे रह सकते हैं। कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। मार्च के महीने का समय पहले से अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से किया गया काम लाभ दिलवाएगा। अप्रैल के महीने में विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं परंतु प्रलोभन में आकर कोई काम न करें। मई और जून के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। जुलाई के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। अगस्त के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। काम की गति थोड़ी धीमी रहेगी लेकिन सफलता मिलेगी। सितंबर के महीने में दोस्तों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। अक्टूबर के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के अवसर लेकर आएगा। हालांकि कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। नवंबर के महीने में कुछ मानसिक अशांति बनी रहेगी। अनिद्रा की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। दिसंबर के महीने का समय कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। बच्चों का भी मन पढ़ाई में लगेगा।
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में जीवनसाथी के साथ अनबन होने की संभावना बनती है।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। योग और व्यायाम करते रहें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। अपने क्रोध पर काबू रखें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। गले में पीले रंग का धागा पहनें। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। चांदी के पात्र में जल पीएं। यथा संभव चांदी के आभूषण धारण करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com