आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Thursday, Feb 22, 2024 - 06:47 AM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2024_2image_06_46_050866359birthday.jpg)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 22 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत ही अस्थिर प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के जीवन में स्थिरता का अभाव मिलता है। इन लोगों के विचारों में लगातार परिवर्तन होता रहता है। मूलांक 4 वाले जातकों को अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। हालांकि ये लोग काफी तेज दिमाग वाले और कुशाग्र बुद्धि के होते हैं। इन लोगों का दिमाग रिसर्च एवं अनुसंधान के स्तर पर ज्यादा चलता है। ये लोग हर चीज के आधारभूत तर्क तक जाने की कोशिश करते हैं। इनकी बातों में तर्क-वितर्क अधिक झलकता है। किसी भी बात को यूं ही मान लेना इन लोगों की प्रवृत्ति नहीं होती। मूलांक 4 वाले जातकों की जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दें तो इन लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान के स्तर पर अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 4 वाले जातक पुरानी परंपराओं और मान्यताओं को नहीं मानते। अतः इन्हें गैर परम्परावादी कह दिया जाता है। ये लोग समाज में लगातार परिवर्तन चाहते हैं। लोग इन्हें क्रांतिकारी समझने लगते हैं। मूलांक 4 वाले जातक मुख्यतः पुरानी और रूढ़िवादी विचारधाराओं के साथ विवाद की स्थिति में मिलते हैं। ये लोग धर्म के नाम पर हो रहे आडम्बरों को बिल्कुल नहीं मानते।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। इस साल बहुत से परिवर्तनों का सामना करना होगा। आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे। इस वर्ष सोशल मीडिया से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अहम रहेगा। फरवरी के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। मां की सेहत का ख्याल रखें। मार्च के महीने का समय प्रॉपर्टी संबंधी मामलों के लिए ठीक रहेगा। अप्रैल के महीने में समय सोच-समझ कर बिताएं। अपने क्रोध पर काबू रखें और पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। मई के महीने में किसी नए काम को शुरू करने के लिए पैसा उधार लेना पड़ सकता है। जून के महीने का समय भावनाओं के स्तर पर ज्यादा सक्रिय रहेगा। जुलाई के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। अगस्त के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। अकस्मात कुछ रुके हुए कामों को गति मिलेगी। दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। सितंबर और अक्टूबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। नवंबर के महीने में संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती है। हालांकि यात्राएं लाभदायक रहेगी। दिसंबर के महीने में कोर्ट -कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। शारीरिक थकान के कारण थोड़ा तनाव महसूस करेंगे। वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय विवाह और प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए घर में कोई खराब घड़ी ना रखें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र ना रखें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com