आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Tuesday, Feb 20, 2024 - 07:38 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक काफी भावुक और कोमल हृदय के होते हैं। बहुत बार ये लोग अपने जीवन के अहम निर्णय दिमाग की जगह भावुकता में आकर लेते हैं। जो कि आगे जाकर नुकसानदेह साबित होता है। मूलांक 2 वाले जातक मृदुभाषी और निर्मल स्वभाव के होते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। इन लोगों की कल्पना शक्ति गहरी होती है। मूलांक 2 वाले जातकों को लेखन और कविता के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दें तो मूलांक 2 वाले जातकों की एकाग्रता शक्ति काफी मजबूत होती है। मूलांक 2 वाले जातकों को अद्भुत रचनाओं को जन्म देते हुए देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातक रचना एवं कला के क्षेत्र में गहरी रुचि रखते हैं या यूं कहें मूलांक 2 वाले जातक जन्म से ही अच्छे कलाकार होते हैं परंतु मूलांक 2 वाले जातकों में स्थिरता का अभाव देखा जाता है। इन लोगों का मन और स्वभाव बहुत चंचल होता है। ये लोग किसी एक कार्य पर टिक नहीं पाते। मूलांक 2 वाले जातक कभी एक बात पर तो कभी दूसरी बात पर विचार-विमर्श करते हुए देखे गए हैं। इनकी यह आदत इनके लिए नुकसानदेह साबित होती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल विद्यार्थियों को मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। इस वर्ष भाग्य आपका साथ देगा। फरवरी के महीने में व्यापारिक स्तर पर कुछ परिवर्तन संभव हैं। मई के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अप्रैल के महीने का समय आध्यात्मिक उन्नति की तरफ लेकर जाएगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। अकस्मात धन लाभ प्राप्त होने के योग भी बनते हैं। मई के महीने में प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। कुछ मानसिक चिंताएं, आपको घेरे रहेंगी। जून के महीने में मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें। किसी की बातों में आकर कोई गलत फैसला न लें। जुलाई के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। किसी नए काम में निवेश करने की योजना भी बना सकते हैं। अगस्त के महीने में भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें। सितंबर के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। किसी प्रकार का झूठ न बोलें। नवंबर के महीने में कोई काम जल्दी करने के लिए शॉर्टकट अपनाएंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें। दिसंबर के महीने में निजी जीवन की तरफ ध्यान ज्यादा आकर्षित रहेगा। निजी जरूरत पर नकदी धन खर्च होगा।
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हुए लोगों को ज्यादा मेहनत करनी होगी।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। गुड़ और शहद का सेवन करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। जल का अपव्यय न करें। चावल का दान मंदिर में करें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। गाय को हरा चारा खिलाएं। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। काले और नीले रंग से परहेज करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com