आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Saturday, Feb 03, 2024 - 07:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत- बहुत शुभकामनाएं। 3 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक एवं सात्विक स्वभाव के होते हैं। ये लोग परंपराओं का सम्मान करते हैं। इन लोगों में बड़े बुजुर्गों अथवा गुरुओं के प्रति सम्मान होता है। मूलांक 3 वाले जातक स्वभाव से शांतिप्रिय और मृदुवाणी वाले होते हैं। ये लोग सत्यवादी और ईमानदार होते हैं। इन लोगों को छल कपट से सफलता हासिल करना बिल्कुल पसंद नहीं आता। मूलांक 3 वाले जातक बुद्धिमान एवं ज्ञानवान होते हैं। ये लोग समय का सदुपयोग करना जानते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपने कार्य क्षेत्र में दक्ष होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन से बहुत सी उम्मीदें होती हैं। मूलांक 3 वाले जातक महत्वकांक्षी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों में अनुभव इनकी उम्र से ज्यादा देखने को मिलता है। मूलांक 3 वाले जातकों में अनुशासन होता है। ये लोग समय नियोजन करके चलना पसंद करते हैं। ये लोग व्यर्थ के विवाद में अपना समय नष्ट नहीं करते। इन लोगों के मानसिक विकास का स्तर काफी अच्छा होता है। ये लोग दूरदर्शी, तर्कशील एवं ज्ञानवान होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करते। जिसके कारण इन लोगों का दूसरों के साथ विरोधाभास चलता रहता है। मूलांक 3 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है। यदि इनका जीवन साथी भी इन्हीं की तरह समझदार और परिपक्व सोच वाला हो तो जीवन आसान हो जाता है। 

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए बहुत सी अकस्मात घटनाएं लेकर आया है। इस वर्ष विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। विदेशी शिक्षण शैली की तरफ भी बच्चों का मन आकर्षित हो सकता है। इस साल कोई गलत काम करने से बचें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। फरवरी के महीने का समय निजी जीवन के लिए अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। मार्च के महीने में यात्राएं लाभदायक रहेगी, परंतु मन थोड़ा परेशान रहेगा। अप्रैल के महीने में प्रयास अधिक करना होगा। मई के महीने का समय मिले जुले फलों वाला रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा परिस्थितियों विपरीत भी हो सकती हैं। जून के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। किसी नए काम को शुरू करने में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। जुलाई के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें और दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। अगस्त के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। सितंबर के महीने में विदेशी आयाम को अपने काम में शामिल करने की कोशिश करेंगे। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अक्टूबर और नवंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। नवंबर के महीने में फैशन और डिजाइन से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। दिसंबर के महीने में मां के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना बनती है। वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में कुछ परिवर्तन संभव हैं।

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

उपाय़: इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News