आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 30, 2024 - 07:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानवान एवं समझदार होते हैं। इन लोगों के विचारों में परिपक्वता होती है। मूलांक 3 वाले जातक अपने जीवन के हर पहलू से अनुभव लेते हैं। इन लोगों में उम्र के हिसाब से अधिक परिपक्वता देखने को मिलती है। मूलांक 3 वाले व्यक्तियों की गिनती अनुभवी और समझदार लोगों में की जाती है। लोग इनसे सलाह लेना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों का आभामंडल काफी आकर्षक होता है। लोग इनकी बातें मानना और सुनना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक एक अच्छे शिक्षक, अध्यापक, सलाहकार, कंसलटेंट इत्यादि के रूप में कार्य करते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उच्च कोटि की होती है। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में बहुत नाम कमाते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उसमें निपुण होते हैं। इन लोगों में दूसरों की मदद करने की भावना होती है। दूसरों को हमेशा एक अच्छी सलाह देना पसंद करते हैं। स्वयं बहुत स्वाभिमानी होते हैं, अतः दूसरों के सामने जल्दी से मदद के लिए हाथ नहीं फैलाते। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपको काम में प्रगति प्राप्त होगी। किसी नए काम को शुरू करने का भी मन बना सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति के योग बनते हैं। जनवरी के महीने के यह शेष दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी प्रलोभन में आकर कोई काम न करें। फरवरी के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। अपने कामकाज में कुछ परिवर्तन करने की कोशिश करेंगे परंतु कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। मार्च के महीने का समय निजी जीवन के इर्द-गिर्द बीतेगा। अप्रैल के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। यात्राओं से लाभ होगा। सरकारी काम में भी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। मई के महीने में काम की अधिकता बनी रहेगी। शारीरिक थकान महसूस करेंगे। जून के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। खेलकूद से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। जुलाई के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। अगस्त के महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सितंबर के महीने का समय अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा है। बच्चों का मन भी पढ़ाई में लगेगा। अक्टूबर के महीने में विदेशी आयाम को अपने काम में शामिल करने की कोशिश करेंगे। नवंबर और दिसंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। परनिंदा से परहेज करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। गाय को हरा चारा खिलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News