आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Monday, Jan 29, 2024 - 07:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 29 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का मन और विचार बहुत चंचल होते हैं। इन लोगों के लिए किसी एक बात किसी एक स्थान पर टिक कर रह पाना असंभव होता है। ये लोग जल की तरह चलायमान होते हैं। इन लोगों में स्थिरता का अभाव देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातक अपने मन मस्तिष्क के मध्य विचारों में झूलते रहते हैं। ये लोग दिल से बहुत कोमल होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक मृदुभाषी होते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 2 वाले जातकों की मन की शक्ति बहुत मजबूत होती है। ये लोग अच्छे विचारों को बहुत जल्दी ग्रहण करते हैं। इनकी सकारात्मक कल्पनाएं अक्सर वास्तविकता का आकार लेती हैं अन्यथा जातक गलत और अनैतिक विचारों में ही घिरा रहता है और मानसिक तनाव महसूस करता है। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत मजबूत होती है। ये लोग शारीरिक मेहनत की अपेक्षा मन-मस्तिष्क से ज्यादा काम करने की सोचते हैं। मूलांक 2 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए थोड़ा भावनात्मक स्तर पर ज्यादा सक्रिय रहेगा। इस वर्ष नकदी धन अधिक खर्च होगा। किसी को पैसा उधार देने से बचें। भावनाओं में आकर कोई फैसला न लें। जनवरी के महीने के विशेष दिन हालांकि आपके लिए अच्छे रहेंगे। बड़े व्यक्ति की सलाह मानकर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा। फरवरी के महीने में दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। मार्च के महीने में समय परिवर्तनशील रहेगा। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लेने की कोशिश करें। अप्रैल के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मई के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। सरकारी काम सफल होंगे। जून के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले भी सामने आ सकते हैं। जुलाई के महीने में अपने क्रोध के कारण कुछ परिस्थितियों को अपने ही विरुद्ध कर लेंगे। अगस्त के महीने में समय आपके लिए अच्छा रहेगा। मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। कोई भी फैसला लेते वक्त भावनाएं ज्यादा हावी रहेगी। सितंबर के महीने में दूसरों के साथ बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। अक्टूबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने में आधुनिक तकनीक को अपनाकर अपने काम को जल्दी करने की कोशिश करेंगे। दिसंबर के महीने का समय सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों के लिए अहम रहेगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए चावल का दान मंदिर में करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। छोटी कन्याओं को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। हरे रंग से परहेज करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। गाय को हरा चारा खिलाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। घर में गोमूत्र का पोछा लगाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News