आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Sunday, Jan 28, 2024 - 07:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातकों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। ये लोग शान शौकत और रौब से रहना पसंद करते हैं। इनको अपने जीवन काल में शक्ति और सत्ता प्राप्त होती है। मूलांक 1 वाले जातक मान-सम्मान, यश, प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं। इन लोगों में अच्छे नेता और प्रबंधक के गुण होते हैं। मूलांक 1 वालों की निर्णायक शक्ति अच्छी होती है। इन लोगों में सही और गलत की समझ होती है। ये लोग अच्छे से सोच-समझकर परिस्थितियों के अनुरूप फैसला लेते हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग स्वतंत्र विचारधारा के धनी होते हैं। जल्दी से किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते। परंतु इन्हें अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने से बचना चाहिए अन्यथा इन्हें नकारात्मक परिणामों का सामना करना पड़ता है। ये लोग अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं होते। इन्हें स्वतंत्र रूप से काम करना पसंद होता है। ये लोग हमेशा ऊर्जावान और उत्साहित रहते हैं। एक बार जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं। मूलांक 1 वाले जातक राजनीति के क्षेत्र में भी सफल होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल बुद्धि और विवेक के साथ कोई फैसला ले अन्यथा विपरीत परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं। इस वर्ष किसी नए काम को शुरू करने के अवसर प्राप्त होंगे हालांकि पैसा उधार लेने की जरूरत भी महसूस हो सकती है। जनवरी के महीने के शेष दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें। फरवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। मार्च के महीने का समय थोड़ा सावधानी बिताएं। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग हालांकि अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अप्रैल के महीने में कामकाज में कोई परिवर्तन संभव है। कुछ अनचाहे खर्च भी सामने आ सकते हैं। मई के महीने का समय वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि करेगा। जून के महीने में जीवनसाथी के साथ चली आ रही मनमुटाव की स्थिति समाप्त होगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने के योग बनते हैं। जुलाई के महीने में आलस्य के कारण अपने काम को आने वाले समय पर डालने की कोशिश करेंगे। अगस्त के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। सितंबर के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। अक्टूबर के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। नवंबर के महीने में नौकरी में पदोन्नति की संभावनाएं बनती है। दिसंबर के महीने का समय विदेशी काम की संभावना लेकर आएगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय-  इस वर्ष की शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें। रात्रि में तरल दवाई का सेवन न करें। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। काले और नीले रंग से परहेज करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News