आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Thursday, Dec 21, 2023 - 07:41 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 दिसंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानवान एवं समझदार होते हैं। इन लोगों के विचारों में परिपक्वता होती है। मूलांक 3 वाले जातक अपने जीवन के हर पहलू से अनुभव लेते हैं। इन लोगों में उम्र के हिसाब से अधिक परिपक्वता देखने को मिलती है। मूलांक 3 वाले व्यक्तियों की गिनती अनुभवी और समझदार लोगों में की जाती है। लोग इनसे सलाह लेना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों का आभामंडल काफी आकर्षक होता है। लोग इनकी बातें मानना और सुनना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक एक अच्छे शिक्षक, अध्यापक, सलाहकार, कंसलटेंट इत्यादि के रूप में कार्य करते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उच्च कोटि की होती है। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में बहुत नाम कमाते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उसमें निपुण होते हैं। इन लोगों में दूसरों की मदद करने की भावना होती है। दूसरों को हमेशा एक अच्छी सलाह देना पसंद करते हैं परंतु स्वयं बहुत स्वाभिमानी होते हैं। अतः दूसरों के सामने जल्दी से मदद के लिए हाथ नहीं फैलाते। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक होते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। इस साल विदेशी काम से लाभ होगा। बच्चों का मन विदेशी शिक्षण शैली प्राप्त करने के लिए आकर्षित हो सकता है। आधुनिक तकनीक को सीखने और अपनाने की कोशिश करेंगे। दिसंबर के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में कोई शॉर्टकट अपना कर अपने काम को जल्दी करना चाहेंगे। खर्च लगातार बने रहेंगे। फरवरी के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। निजी जरूरत पर धन खर्च होगा। मार्च के महीने में आपका मन ज्योतिष विद्या की तरफ आकर्षित हो सकता है। मन किसी अनजान चिंता में फंसा रहेगा। अप्रैल के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। हालांकि मेहनत के अच्छे परिणाम अवश्य मिलेंगे। मई के महीने में प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। अपने क्रोध पर काबू रखें और पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। जून के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनी जिम्मेदारियां समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। जुलाई के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें और किसी की बातों में न आएं। अगस्त के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। सितंबर के महीने में कुछ काम अकस्मात रूप से पूरे होंगे। अक्टूबर के महीने का समय व्यापार संबंधी कुछ परिवर्तन लेकर आएगा। नवंबर के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। केसर का तिलक लगाएं। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। शनि चालीसा का पाठ करें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com