आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Thursday, Dec 14, 2023 - 07:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 दिसंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक तेज दिमाग वाले और बुद्धिमान होते हैं। ये लोग हर समस्या का हल अपनी बुद्धि से निकालने की कोशिश करते हैं और सफल भी होते हैं। इन लोगों की चतुराई बुद्धिमत्ता और वाकपटुता ही इनका असली हथियार होती है। मूलांक 5 वाले जातक दूसरों के मन को भा जाएं, इस प्रकार के रमणीय शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को परिस्थितियों को भांपना बहुत अच्छे से आता है। इन लोगों की शिक्षा भी प्रायः उत्तम रहती है। अपने शिक्षण काल में ये लोग बहुत मान-सम्मान कमाते हैं। इन लोगों की शिक्षा में सामान्यतः कोई बाधाएं नहीं आती। हालांकि मूलांक 5 वाले छात्रों को शिक्षा के बाद नौकरी के स्थान पर स्वयं के कारोबार में ज्यादा रुचि लेते हुए देखा गया है। इन लोगों को पैसे और धन का बेहतर इस्तेमाल करना आता है। इन्हें पैसे से पैसा कमाना बहुत अच्छे तरीके से आता है। मूलांक 5 वाले लोगों को कम्युनिकेशन व संचार के क्षेत्र में भी सफल रूप से कार्य करते हुए देखा जाता है। मूलांक 5 वाले जातकों की कमजोरी है कि ये लोग कन्फ्यूजन में बहुत जल्दी आ जाते हैं। क्या करें और क्या न करें कि स्थिति में अक्सर इन लोगों को झूलते हुए देखा गया है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। लेखन और प्रकाशन से जुड़े हुए लोग भी इस साल अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। संगीत, नृत्य, कला इत्यादि क्षेत्रों से जुड़े हुए लोगों को भी शुभ समाचार मिलेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। दिसंबर के महीने के शेष दिन मिले-जुले फलों वाले रहेंगे। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। बेकार के लड़ाई- झगड़े से दूर रहें।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। अकस्मात धन लाभ के योग भी बनते हैं। फरवरी के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। अपने खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। मार्च के महीने में किसी काम को जल्दी करने के लिए शॉर्टकट अपनाने की कोशिश न करें। अप्रैल के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। काम में दिनचर्या व्यस्त रहेगी। मई के महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जून के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। जुलाई के महीने में रुके हुए कुछ कामों को गति मिलेगी। विदेशी काम से लाभ होगा। कोई अनैतिक काम करने से बचें। अगस्त और सितंबर के महीने का समय वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि करेगा। अक्टूबर के महीने में जीवनसाथी से अपने मन की बात साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। नवंबर के महीने का समय थोड़ा व्यस्त रहेगा। स्वभाव में काम अधिक होने के कारण थकान और नीरसता स्थान ले सकती है।
PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। इत्र का इस्तेमाल करें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। गणेश भगवान की आराधना करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News