आज का राशिफल 23 मार्च, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 05:11 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज कामकाज के क्षेत्र में आपको सामान्य से अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय और प्रयास करने की आवश्यकता होगी। हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और धीरे-धीरे उसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आयेंगे।
उपाय-रविवार के दिन नमक का सेवन न करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय भावुकता से बचना चाहिए। स्वास्थ्य के मामले में दिन अनुकूल रहेगा और आप स्वयं को सामान्य से अधिक स्वस्थ तथा ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं।
उपाय- पानी से भरा एक कुम्भ मंदिर में स्थापित करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। परिवार की दृष्टि से आज का दिन संतोषजनक रहने की संभावना है। संतान पक्ष को उन्नति के अच्छे अवसर मिलेंगे, जिससे आपको गर्व और खुशी का अनुभव होगा। उनकी सफलता या प्रगति से घर का वातावरण प्रसन्नता से भर सकता है।
उपाय- चांदी की डिब्बी में शहद भरकर जेब में रखें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। विवाह से संबंधित कोई अच्छा प्रस्ताव मिलने की संभावना बन रही है, जो आपके और आपके परिवार के लिए खुशी का कारण बनेगी।
उपाय- गंगा जल से स्नान करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। घर में किसी विशेष अतिथि के आगमन से पारिवारिक वातावरण खुशहाल और उत्साहपूर्ण बना रहेगा। सभी सदस्य मिलकर समय बिताएंगे और घर में रौनक का माहौल रहेगा। इसके साथ ही ससुराल पक्ष से भी कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिससे आपके मन में प्रसन्नता और संतोष का भाव बना रहेगा।
उपाय- दुर्गा मंदिर में हरे रंग की चूड़ियां अर्पित करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज भौतिक सुख सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी पर आपका धन खर्च होगा। घर के लिए कोई नई उपयोगी वस्तु या सुविधा से संबंधित सामान खरीदने का विचार बन सकता है, जिससे आपके जीवन में थोड़ी सहजता और आराम का अनुभव होगा।
उपाय- लक्ष्मी नारायण मंदिर में जा कर देसी घी का दीपक जलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी। यह यात्रा थोड़ी थकान भरी जरूर हो सकती है, लेकिन भविष्य के लिए लाभदायक भी साबित होगी। इस दौरान नए संपर्क बनेंगे या कोई महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे, जो आपके व्यापार की प्रगति में सहायक होगा।
उपाय- गलत संगति, नशा, झूठ, चालाकी से दूर रहें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जल्दबाजी या लापरवाही से बचें और यातायात नियमों का पालन करें। आज कारोबार के लिए कोई नई मशीनरी खरीदेंगे, जिस के आने से आपकी प्रोडक्शन में वृद्धि होगी।
उपाय- शिवलिंग पर साबुत बादाम रखें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आर्थिक स्थिति में पहले की तुलना में सुधार देखने को मिलेगा, जिससे मन में संतोष और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आय के स्रोत मजबूत हो सकते हैं या कोई ऐसा अवसर मिल सकता है जो भविष्य में आर्थिक स्थिरता प्रदान करेगा।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगायें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
