आज का राशिफल 2 अप्रैल, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 05:10 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए कई सकारात्मक संकेत लेकर आया है। पिछले कुछ दिनों की तुलना में आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती नजर आएगी, जिससे मन में संतोष और आत्मविश्वास बना रहेगा। आय के स्रोत मजबूत रहेंगे या कोई रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है।
उपाय- तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, लाल चंदन या रोली मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी। आपको कुछ नए कार्य या महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जा सकते हैं, जिन्हें आप अपनी मेहनत और समझदारी से सफलतापूर्वक निभाने में सक्षम रहेंगे। यह आपके कौशल को प्रदर्शित करने का अच्छा अवसर भी साबित होगा।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। किसी करीबी व्यक्ति से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और घर का वातावरण भी खुशहाल बनेगा। साथ ही आज आप प्रॉपर्टी में निवेश करने का विचार बना सकते हैं। यदि आप सही योजना और सलाह के साथ आगे बढ़ेंगे, तो यह निर्णय भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा।
उपाय- मंदिर में हलवे का प्रसाद बांटें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। युवाओं को सफलता पाने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप अपने हर कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करें और पूरे ध्यान व एकाग्रता के साथ उसे पूरा करें। आपकी अनुशासन और कार्य के प्रति गंभीरता ही आपको बेहतर परिणाम दिलाएगी। जल्दबाजी से बचें और हर कदम सोच-समझ कर उठाएं।
उपाय- सिर ढक कर रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आपका दिन व्यवस्थित और संतुलित तरीके से व्यतीत होने वाला है। यदि आप अपनी दिनचर्या के अनुसार कार्य करते रहेंगे, तो सभी काम सुचारू रूप से पूरे होते जाएंगे और आपको मानसिक संतोष भी मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है, जो आपके मन को प्रसन्नता और उत्साह से भर देगी।
उपाय- दुर्गा मंदिर में हरे रंग की चूड़ियां अर्पित करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने या समय बिताने का विचार कर रहे हैं, तो आज का दिन इसके लिए बहुत अनुकूल है। साथ बिताया गया यह समय आपके रिश्ते में नई ताजगी और मधुरता लाएगा, जिससे आप दोनों के बीच प्रेम और समझ अधिक मजबूत होगी।
उपाय- लक्ष्मी नारायण मंदिर में घी और चावल दान करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आपका स्वभाव और व्यवहार आस पास के व्यक्तियों को खास तौर पर प्रभावित करेगा। आपकी विनम्रता, समझदारी और सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण लोग आपसे जुड़ना पसंद करेंगे। इससे आपके सामाजिक और व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे, जो भविष्य में आपके लिए और भी लाभकारी साबित होंगे।
उपाय- तिल का तेल दान करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं। यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है या व्यक्तिगत कारणों से भी हो सकती है। यात्रा आपके लिए नए अनुभव और अवसर लेकर आ सकती है, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगी।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन उम्मीद से भरा हुआ रहेगा। आज आप अनजाने में गलत भाषा का इस्तेमाल करेंगे, जिससे कुछ लोग नाराज हो सकते हैं और संबंधों में दूरी आ सकती है। इसलिए हर परिस्थिति में शांत और समझदारी से अपनी बात रखना ही आपके लिए बेहतर रहेगा।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari