आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Monday, Dec 11, 2023 - 07:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 दिसंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक साफ हृदय वाले और किसी भी छल-कपट से रहित होते हैं। इन लोगों के मन में दूसरों के प्रति हमेशा दया भावना होती है। ये लोग बहुत भावुक होते हैं। बहुत जल्दी दूसरों के साथ अपनापन बना लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातक चाहे कैसी भी परिस्थिति में हों, उसके अनुसार स्वयं को बदलना जानते हैं। मूलांक 2 वाले जातक रचनात्मक होते हैं। इनकी कल्पना शक्ति भी अच्छी होती है। इन गुणों के कारण इन्हें कला के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखा गया है। हालांकि बहुत बार भावुक स्वभाव के कारण दूसरे लोग इनका गलत फायदा उठाते हैं। मूलांक 2 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग जल्दी से किसी को किसी काम के लिए न नहीं कह पाते और बहुत बार स्वयं के लिए परेशानियां खड़ी कर लेते हैं। इन लोगों का परिवार में मां के साथ गहरा संबंध होता है। मूलांक 2 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। मूलांक 2 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल कामकाज के लिए समय अच्छा रहेगा। बच्चों का मन भी पढ़ाई में लगेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको लाभ होगा। आप अपने अनुभव और समझ में भी इजाफा महसूस करेंगे। दिसंबर के महीने का समय निजी काम के इर्द-गिर्द घूमेगा।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में अपना भेद किसी को न बताएं। दस्तावेजों के लेन-देन में भी सावधानी बरतें। मार्च के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। निजी जीवन के चलते भावनाओं को थोड़ा नजरअंदाज करेंगे। अप्रैल के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। मन भी थोड़ा परेशान रहेगा। मई के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। जून के महीने का समय पहले से अच्छा रहेगा। जोश में आकर होश न गवाएं अन्यथा परिणाम उल्टे भी हो सकते हैं। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। जुलाई के महीने में किसी नए काम के अवसर प्राप्त होंगे। आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे लेकिन कोई अनैतिक काम करने से बचें। नए काम को शुरू करने के लिए पैसा उधार लेना पड़ सकता है। अगस्त के महीने में व्यापार में प्रमोशन पर पैसा निवेश करेंगे। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। सितंबर के महीने का समय उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। अक्टूबर के महीने में विदेशी आयाम को अपने काम में शामिल करने की कोशिश करेंगे परंतु कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। नवंबर के महीने में कुछ परिवर्तन संभव हैं, जो कि किसी भी स्तर पर हो सकते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। गायत्री मंत्र का जाप करें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। माता-पिता के चरण स्पर्श का आशीर्वाद लें। जल का अपव्यय न करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। केले का दान मंदिर में करें। केसर का तिलक लगाएं। छोटे बहन- भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News