आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Saturday, Dec 09, 2023 - 09:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 9 दिसंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक शारीरिक रूप से बलवान एवं सुडौल होते हैं। इन लोगों में भरपूर साहस और ऊर्जा होती है। ये लोग साहसी और निडर होते हैं। कभी किसी काम को करने से घबराते नहीं हैं। इन लोगों में गुस्सा और क्रोध ज्यादा होता है। हालांकि इनका गुस्सा लंबे समय तक ठहरता नहीं है। ये लोग बातों को दिल से लगा कर नहीं रखते। जन्मतिथि के अन्य अंक भी सकारात्मक हो तो मूलांक 9 वालों में बुद्धि और सहजता का अच्छा तालमेल देखा गया है। इन लोगों की शिक्षा अच्छी रहती है। प्रायः इन लोगों को हर विषय में रुचि होती है। मूलांक 9 वालों का व्यापार अथवा अर्थशास्त्र में खास मन नहीं लगता। इन लोगों को पुलिस, आर्मी, फौज, समाज सेवा, डॉक्टर, चिकित्सक आदि के रूप में कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 9 वालों में दूसरों के लिए सेवा भाव होता है। ये हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। ज्यादातर देखा गया है कि मूलांक 9 वाले जातक या तो स्वयं या फिर किसी समाज सेवा कल्याण इकाई के साथ जुड़कर लोगों की मदद करते हैं। ये लोग अपने क्रोध पर काबू पा लें तो अपने जीवन में बुलंदियों को छूते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। किसी नए काम के अवसर भी प्राप्त होंगे। दिसंबर के महीने का समय हालांकि थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई गलत काम करने से बचें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी को उधार दी हुई धन राशि वापिस मिल सकती है। फरवरी के महीने में कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। विद्यार्थियों को भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। मार्च के महीने में विदेशी काम में निवेश करने की योजना बनाएंगे। नए काम को शुरू करने के लिए पैसे उधार लेने की जरूरत महसूस होगी। पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। हालांकि कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। अप्रैल के महीने में व्यापार में कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। मई के महीने में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त होने की भी संभावना बनती है। जून के महीने में सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। जुलाई के महीने में मानसिक तनाव और शारीरिक थकान महसूस करेंगे। अगस्त के महीने का समय अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें। सितंबर के महीने में किसी नए काम में सफलता मिलेगी परंतु इसे अहंकार का रूप न लेने दें। अक्टूबर के महीने का समय भी आर्थिक स्थिति के नजरिये से अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। किसी नए विषय में आपकी रुचि उत्पन्न होने की संभावना बनती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गायत्री मंत्र का जाप करें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। गुड़ और शहद का सेवन करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News