आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2023 - 08:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 दिसंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिन के स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी और निडर होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में मान-सम्मान और नाम प्राप्त होता है। मूलांक 1 वाले जातक जीवन में सत्ता और अधिकार प्राप्त करते हैं। राजनीति के क्षेत्र में भी ये लोग अच्छा काम करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों में उत्तम नेतृत्व क्षमता होती है। ये लोग दूसरों में कार्य करने की चेतना पैदा कर सकते हैं। इन लोगों को सफल प्रबंधक के रूप में कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों को हर जगह रख-रखाव और प्रबंधन का कार्य स्वतः प्राप्त हो जाता है। ये लोग हर जगह काफी रौब से रहना पसंद करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक किसी भी नए कार्य की शुरुआत करते हुए डरते नहीं हैं। इन लोगों को जोखिम भरे काम करना अच्छा लगता है। परंतु कई बार अभिमान की भावना के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। मूलांक 1 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। इस साल मानसिक संतुष्टि का अनुभव करेंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में व्यापार में कुछ परिवर्तन संभव है। कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। फरवरी के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई अनैतिक काम करने से बचें अन्यथा मानहानि और नुकसान उठाना पड़ सकता है। मार्च और अप्रैल के महीने का समय वैवाहिक जीवन के सुखों के लिए अच्छा रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। मई के महीने में यात्राओं के योग बने रहेंगे। कोई सरकारी लाभ प्राप्त हो सकता है। रुके हुए सरकारी कामों को भी गति मिलेगी। आपका मन ज्योतिष विद्या सीखने के लिए आकर्षित हो सकता है। जून के महीने में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में खटास उत्पन्न होने की संभावना बनती है। जुलाई के महीने का समय दृढ़ संकल्प के साथ अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए श्रेष्ठ है। अलग-अलग विषय में रुचि उत्पन्न हो सकती है। अगस्त के महीने में किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। सितंबर के महीने में अपना भेद किसी को न बताएं। अक्टूबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने में विदेशी काम में निवेश करने की योजना बनाएंगे परंतु कुछ रूकावटों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- इस वर्ष की शुभ फल प्राप्त करने के लिए माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। संतान पक्ष को अपशब्द न कहें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। गाय को हरा चारा खिलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com