आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Saturday, Sep 30, 2023 - 08:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 सितंबर में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानवान एवं समझदार होते हैं। इन लोगों के विचारों में परिपक्वता होती है। मूलांक 3 वाले जातक अपने जीवन के हर पहलू से अनुभव लेते हैं। इन लोगों में उम्र के हिसाब से अधिक परिपक्वता देखने को मिलती है। मूलांक 3 वाले व्यक्तियों की गिनती अनुभवी और समझदार लोगों में की जाती है। लोग इनसे सलाह लेना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों का आभामंडल काफी आकर्षक होता है। लोग इनकी बातें मानना और सुनना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक एक अच्छे शिक्षक, अध्यापक, सलाहकार, कंसलटेंट इत्यादि के रूप में कार्य करते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उच्च कोटि की होती है। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में बहुत नाम कमाते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं उसमें निपुण होते हैं। इन लोगों में दूसरों की मदद करने की भावना होती है। दूसरों को हमेशा एक अच्छी सलाह देना पसंद करते हैं। परंतु स्वयं बहुत स्वाभिमानी होते हैं अतः दूसरों के सामने जल्दी से मदद के लिए हाथ नहीं फैलाते। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक होते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। आपके मान-सम्मान और पद में उन्नति होने की संभावना भी बनती है। सितंबर के महीने का यह शेष समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। अक्टूबर के महीने में आपका मन प्रसन्न रहेगा। मां के साथ संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। नवंबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। बच्चे अपनी आगे की शिक्षा को लेकर योजना बनाएंगे। परंतु किसी काम को अधिक परफेक्शन से करने के साथ कुछ देरी का सामना भी करना पड़ सकता है। दिसंबर के महीने में समय सावधानी से बिताएं। आपका मन विदेशी काम की तरफ आकर्षित हो सकता है।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आएगा। फरवरी के महीने में कामकाज को आगे बढ़ने का विचार करेंगे। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। मार्च के महीने में सेहत का ख्याल रखें। सांस संबंधित कोई परेशानी उत्पन्न होने की संभावना बनती है। अप्रैल और मई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। जून के महीने में किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में ज्यादा लगेगा। जुलाई के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। मानसिक और शारीरिक थकान उत्पन्न होने की संभावना बनती है। अगस्त के महीने में आलस्य को त्याग कर अपने अधूरा काम पूरा करने की कोशिश करें।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य भगवान को जल दें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। गुड़ और शहद का सेवन करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। यथा संभव चांदी के पत्र में जल पिएं। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। सोने को न ही तो गिरवी रखें और ना ही बेचें। गाय को हरा चारा खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com