आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Wednesday, Sep 27, 2023 - 07:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 सितंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक बहुत साहसी और निडर होते हैं। ये लोग किसी भी काम को करने से नहीं घबराते। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा जोखिम भरे कामों को करने के लिए तैयार रहते हैं। इनके रवैये और आवाज में भी रौब छलकता है। इन लोगों को चापलूसी करवाना अच्छा लगता है। मूलांक 9 वाले जातकों के अंदर दूसरों के लिए दया भावना होती है। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इन्हें हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है। परंतु इनका क्रोध ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिकता। ये लोग बातों को भुलाकर पुनः पहले जैसा बर्ताव करते हैं। इन लोगों की दोस्ती काफी गहरी होती है। ये लोग अपने दोस्तों के साथ भी भाई-बहनों जैसा रवैया करते हैं। मूलांक 9 वाले जातक समाज सेवा के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर रुचि लेते हैं तथा जीवन में बहुत बार समाज सेवा इकाइयों के साथ जुड़कर कार्य करते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस साल विद्यार्थियों को अपनी आगे की शिक्षा प्राप्त करने के लिए यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सितंबर के महीने के शेष दिन नौकरी में स्थानांतरण के योग लेकर आ सकते हैं। अक्टूबर के महीने का समय थोड़े मंदे परिणाम वाला रहेगा। इस समय में कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाकर रखें। नवंबर के महीने में समय आपके लिए अनुकूल है। अपने जोश और ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर अपने कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें और बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहे। दिसंबर के महीने में किसी नए काम के अवसर मिलेंगे परंतु कोई बहुत बड़ा निवेश अभी न करें। हालांकि प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में यथासंभव मेहनत करके अपने काम को पूरा करने के लिए कोशिश करें। फरवरी के महीने में किसी समाज सेवा के कार्य में भागीदार बन सकते हैं। मार्च के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है। सरकारी लाभ मिलने के भी योग बनते हैं। अप्रैल के महीने में नकदी धन की स्थिति ठीक बनी रहेगी। मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने कामकाज को आगे बढ़ने का विचार बना सकते हैं। नौकरी में भी पदोन्नति मिलने की संभावना बनती है। जून के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई अनैतिक काम करने से बचें। विदेशी आयाम को अपने काम में शामिल करने का मन बना सकते हैं। जुलाई और अगस्त के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा।
उपाय- इस वर्ष की शुभ फल प्राप्त करने के लिए संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। कानों में सोना धारण करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सूर्य भगवान को जल दें। गुड़ और शहद का सेवन करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई अनैतिक काम करने से बचें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Utpanna Ekadashi: 8 या 9 दिसंबर जानें, किस दिन मनाई जाएगी मार्गशीर्ष माह की पहली एकादशी

Kharmas 2023: जल्द ही शहनाइयों के साथ इन चीजों पर लगेगा break, जानें कब से लगने जा रहा है खरमास ?

घर में लगाएं भोलेनाथ की ऐसी तस्वीर, जिंदगी की परेशानियां होंगी दूर

चुनावी नतीजों के बीच ‘इंडिया' गठबंधन का बड़ा फैसला