आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Tuesday, Sep 26, 2023 - 07:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 सितंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक देखने में गंभीर और रूखे स्वभाव के प्रतीत होते हैं। ये लोग कम बोलना पसंद करते हैं और थोड़े अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं। इन सब बातों के चलते दूसरे व्यक्ति मूलांक 8 वालों के बारे में गलत धारणा बना लेते हैं। जैसे लोग इन्हें क्रोधी, घमंडी और मतलबी समझने लगते हैं। हालांकि मूलांक 8 वाले जातक वास्तव में ऐसे नहीं होते। ये लोग दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनके दोस्त कम होते हैं परंतु जिनके साथ दोस्ती होती है काफी गहरी होती है। मूलांक 8 वाले जातकों के विचारों में समय के हिसाब से अधिक परिपक्वता देखने को मिलती है। इन लोगों को अपने जीवन के लक्ष्य प्राप्त करने में काफी संघर्ष करना पड़ता है। जिसके कारण ये लोग जिंदगी के हर अच्छे और बुरे पहलू को गहराई से समझने लगते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अक्सर अपने लक्ष्यों की प्राप्ति देरी से होती है परंतु इन सभी परिस्थितियों में ये लोग अपना धैर्य कभी नहीं खोते। मूलांक 8 वाले जातक धैर्यवान, समझदार और ईमानदार होते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल संगीत, नृत्य, फैशन, डिजाइन या किसी भी प्रकार की कला से जुड़े हुए लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। इस वर्ष निजी जरूरत पर पैसा खर्च होगा। वाहन खरीदने के भी योग बनते हैं। सितंबर के महीने के शेष दिनों में आराम-विलास और व्यर्थ के दिखावे पर पैसा खर्च करने की संभावना बनती है। अक्टूबर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। किसी बात को लेकर गंभीरता से विचार करने के कारण मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नवंबर के महीने का समय कोर्ट-कचहरी के मामलों के लिए सकारात्मक रहेगा। दिसंबर के महीने में अपने क्रोध के कारण निजी संबंधों में दरार उत्पन्न न होने दें।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में संतान पक्ष को लेकर कुछ अहम फैसले लेने की संभावनाएं बनती हैं। फरवरी के महीने में प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। मार्च के महीने में खेलकूद से जुड़े हुए लोग सेहत का ख्याल रखें। किसी समाज सेवा के कार्य में भागीदार बनने के योग भी बनते हैं। अप्रैल के महीने में काम की अधिकता के कारण व्यस्त रहेंगे। मई के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। भावनाओं में आकर अपना भेद भी किसी को न बताएं। जून के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थी भी इस समय में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। जुलाई के महीने में विदेशी काम से लाभ होगा। अगस्त के महीने का समय व्यापार संबंधी कुछ परिवर्तन योग लेकर आएगा।
उपाय- इस वर्ष की शुभ फल प्राप्त करने के लिए जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। वस्त्रों का दान न करें। लक्ष्मी मां की आराधना करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। कन्याओं को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। घर में गोमूत्र का पोछा लगाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com