आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 16, 2023 - 07:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 16 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक आध्यात्मिक स्वभाव के होते हैं। ये लोग भौतिक सुखों से थोड़ा दूर रहते हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी और अंतर्मुखी होते हैं। ये लोग अपने आप में रहना पसंद करते हैं। अपने मन की बात दूसरों से जल्दी से साझा नहीं करते। इनके मन में चल रही बातों को पता लगाना बहुत मुश्किल होता है। हालांकि दूसरों की मन की व्यथा को जानने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन लोगों को यात्राएं करना पसंद होता है और सामान्यतः इनके जीवन में यात्राएं लगी भी रहती हैं। मूलांक 7 वाले जातक ऊपर से शांत दिखने वाले होते हैं परंतु इनके विचारों में बहुत अस्थिरता होती है। इनके मन-मस्तिष्क में बहुत उथल-पुथल चलती रहती है। काफी बेचैन रहते हैं। मूलांक 7 वाले जातक अपने इस स्वभाव के कारण बहुत बार डिप्रेशन और अनिद्रा का शिकार बन जाते हैं। मूलांक 7 वाले जातक बातों की गहराई तक जाना पसंद करते हैं। इस बात के कारण भी इन्हें बहुत बार मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। मूलांक 7 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणामों वाला रहेगा। इस साल यात्राओं से लाभ होगा। रुके हुए कामों को गति मिलेगी परंतु बेकार के भटकाव से अपने आपको बचाने की कोशिश करें अन्यथा परिणाम नकारात्मक भी हो सकते हैं। अगस्त के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है। सितंबर के महीने में विदेशी काम से लाभ होगा। विदेशी यात्रा के भी योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने में व्यापार में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। नवंबर के महीने में जीवनसाथी के साथ संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। दिसंबर के महीने में दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में संगीत-नृत्य आदि कलाओं से जुड़े हुए लोग नाम कमाएंगे। फरवरी के महीने में निजी जीवन और रख-रखाव पर ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। अप्रैल के महीने में मकान में रिनोवेशन या कंस्ट्रक्शन करवाने के बारे में सोच सकते हैं। मई के महीने का समय थोड़ा मंदा रहेगा। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। जून के महीने का समय सरकारी नौकरी तलाश कर रहे लोगों के लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। जुलाई के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए मां सरस्वती की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। कानों में सोना धारण करें। परनिंदा से परहेज करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News