आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2023 - 07:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 जुलाई में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये अपनी बातें जल्दी से किसी के साथ साझा नहीं करते। ये लोग रहस्यमयी होते हैं। मूलांक 7 वाले जातक किसी भी बात को जल्दी से भूलते नहीं हैं। इन्हें बातों की गहराई तक जाने की आदत होती है। जिसके कारण व्यर्थ की मानसिक परेशानियों को बना कर रखते हैं। मूलांक 7 वाले जातक हर समय परिवर्तन के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों को घूमना-फिरना पसंद होता है। ये लोग एक स्थान पर बैठ कर काम नहीं कर पाते। इसी प्रकार इनके विचार भी अस्थायी होते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों के विचारों में गहरी अस्थिरता देखने को मिलती है। ये लोग कभी किसी तो कभी किसी विचार से घिरे रहते हैं। इन लोगों को अपने इस व्यवहार के कारण बहुत बार अनेकों चिंताओं से घिरा पाया जाता है। अनिद्रा, मानसिक अस्थिरता, डिप्रेशन आदि परेशानियों से अक्सर ये लोग जूझते रहते हैं। परंतु यदि जन्मतिथि के अन्य अंक सकारात्मक रूप से साथ दें तो मूलांक 7 वाले जातक अच्छी रिसर्च करते हैं। अच्छे डॉक्टर, सर्जन अथवा दार्शनिक साबित होते हैं।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणामों वाला रहेगा। इस साल विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग शुभ परिणाम प्राप्त करेंगे। धर्म-कर्म के कामों में भी आपका मन लगेगा। जुलाई के महीने में सरकारी कामों से लाभ होगा। सरकारी नौकरी चाहने वाले लोग भी आवेदन कर सकते हैं। अगस्त के महीने में नकदी धन खर्च होगा। भावनाओं में ज्यादा घिरा रहेंगे। सितंबर के महीने में अपने कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार तो करेंगे परंतु बहुत ज्यादा परफेक्शन के कारण देरी का सामना करना पड़ सकता है। अक्टूबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अकस्मात धन लाभ के भी योग बनते हैं। अपनी योजनाओं के लिए आपको मार्ग मिलेंगे। नवंबर के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। दिसंबर के महीने का समय निजी जीवन के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। फरवरी और मार्च के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अप्रैल के महीने में दर्शनशास्त्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। आपको अपनी रिसर्च में योगदान मिलेगा। हालांकि मन अकेलेपन की तरफ ज्यादा आकर्षित होगा। मई के महीने में मानसिक और शारीरिक थकान महसूस करेंगे। जून के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण ना रखें। गुड़ का दान मंदिर में करें। माता पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहे। गाय को हरा चारा खिलाएं। गणेश भगवान की आराधना करें। गायत्री मंत्र का जाप करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News