आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Thursday, Mar 30, 2023 - 09:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction:  आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही स्वाभिमानी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग ज्ञानवान एवं अनुभवी होते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उत्तम रहती है। मूलांक 3 वाले जातक उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त करते हैं। ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उस कला में निपुण होते हैं। अपने विषय पर इनकी अच्छी पकड़ होती है। लोगों का अनुभव विशाल होता है। जिसके कारण मूलांक 3 वाले जातक अक्सर अच्छे सलाहकार, कंसलटेंट और मार्गदर्शन के रूप में कार्य करते हैं। लोग इनसे सलाह लेना और इनकी बातों को मानना अच्छा समझते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के अनुयायियों की संख्या अधिक होती है। ये लोग परंपराओं और धर्म का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक एवं सात्विक होते हैं। ये लोग बुजुर्गों और गुरु का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अक्सर अपने जीवन के लक्ष्य उच्च स्तर के रखते हैं तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, परंतु उन्हें दूसरों से मदद मांगना पसंद नहीं आता।

PunjabKesari kundli

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए कुछ अकस्मात घटनाओं के संयोग लेकर आया है, जो कि किसी भी पहलू पर संभव है। इस साल विदेशी कामकाज से आपको लाभ होगा। मार्च के महीने के शेष दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे। धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अकस्मात धन लाभ होने के भी योग बनते हैं। अप्रैल के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने से लाभ हो सकता है। मई के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें और पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। जून के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा परंतु प्रलोभन में आकर कोई गलत काम न करें। जुलाई के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। अगस्त के महीने में अपने कामकाज और व्यापार को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में विदेशी तकनीक और आधुनिक तरीकों को अपने काम में इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे। अक्टूबर और नवंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। दिसंबर के महीने में नकदी धन खर्च होगा।

PunjabKesari

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय व्यापार में कुछ परिवर्तन लेकर आएगा। सेहत का ख्याल रखें। अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। फरवरी के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में अनबन होने की संभावना बनती है।

PunjabKesari kundli

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गले में पीले रंग का धागा पहनें। चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। परनिंदा से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News

Recommended News