आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 29, 2023 - 08:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Todays Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 29 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक साफ हृदय वाले और किसी भी छल-कपट से रहित होते हैं। इन लोगों के मन में दूसरों के प्रति हमेशा दया भावना होती है। ये लोग बहुत भावुक होते हैं। बहुत जल्दी दूसरों के साथ अपनापन बना लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातक चाहे कैसी भी परिस्थिति हो उसके अनुसार स्वयं को बदलना जानते हैं। मूलांक 2 वाले जातक रचनात्मक होते हैं। इनकी कल्पना शक्ति भी अच्छी होती है। इन गुणों के कारण इन्हें कला के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखा गया है। हालांकि बहुत बार भावुक स्वभाव के कारण दूसरे लोग इनका गलत फायदा उठाते हैं। मूलांक 2 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग जल्दी से किसी को किसी काम के लिए न नहीं कह पाते और बहुत बार स्वयं के लिए परेशानियां खड़ी कर लेते हैं। इन लोगों का परिवार में मां के साथ गहरा संबंध होता है। मूलांक 2 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। मूलांक 2 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। इस साल आपके कामकाज में नए आयाम शामिल होंगे। कारोबार में तरक्की होने के योग बनते हैं। मार्च के महीने के शेष दिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के इर्द-गिर्द बीतेंगे। निजी जिम्मेदारियों के चलते नकदी धन खर्च होगा। अप्रैल के महीने में संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। पैरों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। मई के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले मानसिक तनाव का कारण बन सकते हैं। जून के महीने में खेलकूद से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें। जुलाई के महीने का समय प्रतियोगिता में सफलता के योग लेकर आया है। नए काम में आपको सफलता मिलेगी। अगस्त के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। सितंबर के महीने में विद्यार्थी अपनी शिक्षा में विदेशी आयाम शामिल करने की कोशिश करेंगे। किसी विदेशी तकनीक या शैली को सीखने का मन बना सकते हैं। अक्टूबर के महीने का समय थोड़ा सोच-समझ कर बिताएं। दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। नवंबर और दिसंबर के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में अपनी वाणी पर संयम रखें, किसी को अपशब्द न कहें अन्यथा परिस्थितियां आपके ही विपरीत हो सकती हैं। फरवरी के महीने का समय कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। गायत्री मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल दें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। काले और नीले रंग से परहेज करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। परनिंदा से परहेज करें। केसर का तिलक लगाएं। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

 

PunjabKesari kundli
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News