आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Wednesday, Mar 01, 2023 - 08:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक काफी प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले होते हैं। इन लोगों का आभामंडल इतना आकर्षक होता है कि लोग इनकी बातों का अनुसरण करना चाहते हैं। इन लोगों में अच्छी नेतृत्व शक्ति होती है। मूलांक 1 वाले जातक एक अच्छे नेता और प्रशासक के रूप में कार्य कर सकते हैं। इन लोगों में एक अच्छे प्रबंधक के गुण देखने को मिलते हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में नाम, मान- सम्मान और प्रसिद्धि कमाते हैं। इन लोगों को पद और अधिकार प्राप्त होते हैं, जिनकी जिम्मेदारी इन्हें भली-भांति संभालनी आती है। ये लोग राजनीति के क्षेत्र में भी अच्छा कार्य करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक लोगों के अंदर प्रेरणा का स्त्रोत बनकर उनसे काम करवाने की अद्भुत कला रखते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व काफी रौबदार और सामने वाले के मन-मस्तिष्क पर गहरी छाप छोड़ने वाला होता है। मूलांक 1 वाले लोग फैसला लेने में ज्यादा देर नहीं लगाते। हालांकि हर परिस्थिति को देख समझ कर उत्तम निर्णय लेते हैं। इन लोगों में किसी भी नए कार्य को शुरू करने का उत्साह होता है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए भावनात्मक रूप से ज्यादा सक्रिय रहेगा। इस साल आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। मां से संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। मार्च और अप्रैल के महीने का समय हालांकि निजी जीवन के इर्द-गिर्द बीतेगा। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं। कामकाज को कम समय दे पाएंगे। मई के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। जून के महीने में जीवन साथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना बनती है। जुलाई के महीने में प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। अधूरे काम पूरे होंगे। अगस्त के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। पिता के साथ सलाह करके काम करने से फायदा होगा। सितंबर के महीने में किसी को उधार दी हुई धन राशि वापस मिल सकती है। बच्चों के लिए समय अच्छा है, उनका मन पढ़ाई में लगेगा। अक्टूबर के महीने में विद्यार्थियों को मेधावी प्राप्त हो सकती है। नवंबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं, बेकार के लालच में आकर कोई अनैतिक कार्य न करें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। दिसंबर के महीने में परिवर्तनों का सामना करना होगा।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में बेकार के प्रलोभनों से दूर रहें।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। चांदी के आभूषण धारण करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। एक लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। काले और नीले रंग से परहेज करें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। कोई अनैतिक काम करने से बचें। केसर का तिलक लगाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Lucknow News: आज से शुरू होगा सपा का दूसरा प्रशिक्षण शिविर, अखिलेश समेत शिवपाल यादव संभालेंगे मोर्चा

अप्सरा को प्रेम जाल में फंसा पुजारी ने पहले प्रेमिका को किया प्रेगनेंट, फिर प्लानिंग से हत्या कर....

Recommended News

Astro Tips for cutting nails: इस दिन नाखून कांटना होता है बहुत शुभ, बना रहता है Good luck

Upay To Get Maa Lakshmi Blessing: अपनी दिनचर्या में करें थोड़ा बदलाव, महालक्ष्मी खुद चलकर आएंगी आपके द्वार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा पूरी की, यूरोप में उनकी ये पहली यात्रा थी

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जानः ससुरालवाले कर थे अंतिम संस्कार, पुलिस ने जलती चिता से उठाया शव