आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Sunday, Feb 19, 2023 - 09:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Todays Birthday Prediction- आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक काफी प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले होते हैं। इन लोगों का आभामंडल इतना आकर्षक होता है कि लोग इनकी बातों का अनुसरण करना चाहते हैं। इन लोगों में अच्छी नेतृत्व शक्ति होती है। मूलांक 1 वाले जातक एक अच्छे नेता और प्रशासक के रूप में कार्य कर सकते हैं। इन लोगों में एक अच्छे प्रबंधक के गुण देखने को मिलते हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में नाम, मान-सम्मान और प्रसिद्धि कमाते हैं। इन लोगों को पद और अधिकार प्राप्त होते हैं, जिनकी जिम्मेदारी इन्हें भली-भांति संभालनी आती है। ये लोग राजनीति के क्षेत्र में भी अच्छा कार्य करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक लोगों के अंदर प्रेरणा का स्त्रोत बनकर उनसे काम करवाने की अद्भुत कला रखते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों को अपने अधिकारों और सत्ता से बहुत लगाव होता है परंतु इन्हें चाहिए कि इन चीजों का कभी दुरुपयोग न करें। ये लोग हमेशा उच्चतम स्तर पर एक नेता की तरह कार्य करना चाहते हैं। कभी किसी के दिशा-निर्देश पर कार्य नहीं कर सकते। इन्हें दूसरों के अधीन नौकरी करना पसंद नहीं होता। मुख्यतः मूलांक 1 वाले जातक स्वयं का कोई कार्य करना पसंद करते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणामों वाला रहेगा। इस साल आपको नए काम में निवेश करने के अवसर प्राप्त होंगे। इस वर्ष सरकारी काम बनने के भी योग बनते हैं। प्रतियोगिता में सफलता हासिल होगी परंतु अपनी वाणी में विनम्रता को स्थान दें। फरवरी के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। मार्च के महीने में बेकार के प्रलोभन से दूर रहें। कोई अनैतिक काम न करें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल और मई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। इस समय में पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जून के महीने में संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। इस समय में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। जुलाई के महीने में आलस्य के कारण आपके काम आने वाले समय पर टाल सकते हैं। जीवन साथी के साथ संबंधों में व्यर्थ की खटास उत्पन्न होने की संभावना बनती है। अगस्त के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। सितंबर के महीने में नया काम शुरू करने के लिए पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। अक्टूबर के महीने में आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। नवंबर के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति से मिली सलाह लाभदायक रहेगी। कामकाज और नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में पिता की सेहत का ख्याल रखें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापस मिल सकती है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य को जल दें। गायत्री मंत्र का जाप करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कुत्ते की सेवा करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News