आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Saturday, Feb 18, 2023 - 09:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक उत्तेजित एवं क्रोधी स्वभाव के होते हैं। इन लोगों को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है। जिसके कारण इन का लड़ाई-झगड़ा अक्सर दूसरे लोगों के साथ होता रहता है परन्तु इनका गुस्सा लंबे समय तक नहीं रहता। ये लोग लड़ाई को भूल कर सामने वाले व्यक्ति को मित्र बना लेते हैं। मूलांक 9 वाले जातक साहसी और वीर होते हैं। ये लोग किसी भी कार्य को करने से घबराते नहीं है। हमेशा दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ कठिन से कठिन कार्य को करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों की मित्रता गहरी होती है। ये लोग अपने मित्र की सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातक अक्सर बहादुरी और शौर्य के कार्यों से जुड़े होते हैं जैसे सेना, पुलिस, आर्मी, डॉक्टर, सर्जन इत्यादि। मूलांक 9 वाले जातकों को बहुत बार समाज सेवा के कार्य से जुड़ा हुआ देखा गया है। इन लोगों में दूसरों के प्रति दया भावना होती है। मूलांक 9 वाले लोगों की शिक्षा अच्छी रहती है। इन लोगों की नई-नई विषयों में रुचि होती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए अपने महत्वपूर्ण काम पूरा करने के लिए अहम है, मन लगाकर अपने सभी कामों को पूरा करने की कोशिश करें। इस वर्ष छोटे बहन-भाइयों का साथ प्राप्त होगा और दोस्तों के साथ भी संबंध अच्छे होंगे। इस वर्ष आप ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। फरवरी के महीने में समय आपके अनुकूल है आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। मार्च के महीने में प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। अप्रैल के महीने में किसी अनैतिक काम को करने से बचें। मई के महीने में व्यापार संबंधी कुछ परिवर्तन होंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है परंतु कुछ अड़चनों का सामना भी करना पड़ेगा। परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेकर कार्य पूर्ण करें। जून के महीने में किसी शुभ कार्य का आयोजन घर में हो सकता है। जुलाई के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंताएं बनी रहेंगी। आपका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है। अगस्त के महीने में कोर्ट-कचहरी और जमीन-जायदाद से संबंधित मामले सामने आ सकते हैं। सितंबर के महीने में दोस्तों की मदद प्राप्त होगी। लेकिन अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा परिस्थितियों के परिणाम विपरीत हो सकते हैं। अक्टूबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम को शुरू करने का मन बनाएंगे। नवंबर के महीने में मनोबल में वृद्धि होगी। दिसंबर के महीने में कामकाज में तरक्की के योग बनते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके काम पूरे होंगे।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय भी आपके लिए शुभ रहेगा। पिता के साथ संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी को बिना चूने वाला मीठा पान अर्पित करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। शादीशुदा जीवन में छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
हार्दिक पांड्या दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर का बयान

Recommended News

पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम पर फिर आतंकी हमला, एक सुरक्षाकर्मी की मौत

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल

डकैती की योजना बना रहे गिरोह के 4 सदस्य काबू, देसी पिस्तौल व तेजधार हथियार बरामद

महिला की मौत पर हरोली अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टर के साथ की बहसबाजी