आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Monday, Feb 13, 2023 - 06:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 13 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहु देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत ही अस्थिर प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के जीवन में स्थिरता का अभाव मिलता है। इन लोगों के विचारों में लगातार परिवर्तन होता रहता है। मूलांक 4 वाले जातकों को अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। हालांकि ये लोग काफी तेज दिमाग वाले और कुशाग्र बुद्धि के होते हैं। इन लोगों का दिमाग रिसर्च एवं अनुसंधान के स्तर पर ज्यादा चलता है। ये लोग हर चीज के आधारभूत तर्क तक जाने की कोशिश करते हैं। इनकी बातों में तर्क-वितर्क अधिक झलकता है। किसी भी बात को यूं ही मान लेना इन लोगों की प्रवृत्ति नहीं होती। मूलांक 4 वाले जातकों की जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दें तो इन लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान के स्तर पर अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 4 वाले जातक पुरानी परंपराओं और मान्यताओं को नहीं मानते। अतः इन्हें गैर परम्परावादी कह दिया जाता है। ये लोग समाज में लगातार परिवर्तन चाहते हैं। लोग इन्हें क्रांतिकारी समझने लगते हैं। मूलांक 4 वाले जातक मुख्यतः पुरानी और रूढ़िवादी विचारधाराओं के साथ विवाद की स्थिति में मिलते हैं। ये लोग धर्म के नाम पर हो रहे आडम्बरों को बिल्कुल नहीं मानते।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपको अपने रुके हुए काम पूरा करने के मार्ग नजर आएंगे। काम को जल्दी करने के चक्कर में शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे परंतु कोई अनैतिक रास्ता न अपनाएं। फरवरी के महीने के शेष दिन मौज-मस्ती में बितेंगे। निजी खरीदारी पर धन खर्च होगा। मार्च के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अकस्मात धन प्राप्ति के योग भी बनते हैं। इस समय में की गई यात्राएं आपके लिए लाभदायक रहेंगी। अप्रैल के महीने में प्रॉपर्टी में निवेश करने का विचार बनाएंगे। मई के महीने में परिस्थितियां आपके स्वभाव पर निर्भर करती हैं। क्रोध में आकर कोई गलत काम न करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। जून के महीने में पिता के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। जुलाई के महीने में दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। अगस्त के महीने का समय उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। सितंबर के महीने में आपके सभी काम एकाएक पूर्ण होते नजर आएंगे। अक्टूबर के महीने में व्यावसायिक स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन का सामना होगा। नवंबर के महीने में कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है। दिसंबर के महीने में जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय भी कुछ परिवर्तनों को लेकर आएगा।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते की सेवा करें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। शनि चालीसा का पाठ करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें