आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Monday, Feb 06, 2023 - 07:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और खुशमिजाज होते हैं। इन लोगों के चेहरे पर सुंदर कांति होती है। इन लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक और मनमोहक होता है। अक्सर विपरीत लिंगी मूलांक 6 वाले व्यक्तियों की तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। ये लोग बहुत देर तक किसी बात को लेकर नाराज नहीं रह सकते, न ही किसी दुख का लंबे समय तक शौक मना सकते हैं। ये लोग हर परिस्थिति में खुश रहने की कोशिश करते हैं। इन लोगों को देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ये लोग हमेशा अपने आसपास एक खुशनुमा माहौल बनाकर रखते हैं। लोग इनसे बात करना और दोस्ती करना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक हमेशा सज-संवरकर, साफ-सुंदर रहना पसंद करते हैं। ये लोग अपने रहन-सहन पर अधिक खर्च करते हैं। इन लोगों के खर्चे इनकी आय से अधिक होते है, जिसकी प्रवाह ये लोग कम करते हैं। जिसके कारण नकदी धन की स्थिति कमजोर होती है। इन लोगों की रचना अथवा कला में अधिक रुचि होती है।

PunjabKesari  Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। इस साल आप निजी जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए भी समय अच्छा है शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। फरवरी के महीने में प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। आलस्य को त्यागना ही अच्छा रहेगा। मार्च के महीने में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है परंतु अपने क्रोध पर काबू रखें। अप्रैल के महीने में काम की जिम्मेदारियां निजी जीवन पर कम ध्यान देने देंगी। स्वभाव में क्रोध को स्थान न दें अन्यथा परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। मई के महीने में भावनात्मक स्तर पर बहुत ज्यादा हलचल लगी रहेगी। जून के महीने का समय पहले से बेहतर रहेगा। इस समय में अपने काम और निजी जीवन दोनों के मध्य एक संतुलन बना पाने में सफल रहेंगे। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। जुलाई के महीने में बेकार के वहम से दूर रहें अन्यथा अपने रिश्तो में कड़वाहट भर लेंगे। अगस्त और सितंबर के महीने का समय आपके लिए शुभ रहेगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र पर किसी महिला सहकर्मी से सहायता मिल सकती है। सितंबर के महीने में बेकार के दिखावे में आकर धन खर्च न करें। अक्टूबर के महीने में जीवन साथी के साथ अपने मन की बातों को साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। नवंबर के महीने में किसी फैसले को लेने में जल्दबाजी न करें। दिसंबर के महीने में अपने उतावलेपन पर काबू रखें।

PunjabKesari  Todays Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय यात्राओं के योग लेकर आया है।

उपाय: इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय का घी मंदिर में दान करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। वस्त्रों का दान न करें। लक्ष्मी मां की आराधना करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। इत्र का इस्तेमाल करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुए अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

PunjabKesari  Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News

Recommended News