आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2023 - 08:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 29 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का मन और विचार बहुत चंचल होते हैं। इन लोगों के लिए किसी एक बात किसी एक स्थान पर टिक कर रह पाना असंभव होता है। ये लोग जल की तरह चलायमान होते हैं। इन लोगों में स्थिरता का अभाव देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातक अपने मन-मस्तिष्क के मध्य विचारों में झूलते रहते हैं। ये लोग दिल से बहुत कोमल होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक मृदुभाषी होते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 2 वाले जातकों के मन की शक्ति बहुत मजबूत होती है। ये लोग अच्छे विचारों को बहुत जल्दी ग्रहण करते हैं। इनकी सकारात्मक कल्पनाएं अक्सर वास्तविकता का आकार लेती हैं। अन्यथा जातक गलत और अनैतिक विचारों में ही घिरा रहता है और मानसिक तनाव महसूस करता है। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत मजबूत होती है। ये लोग शारीरिक मेहनत की अपेक्षा मन-मस्तिष्क से ज्यादा काम करने की सोचते हैं। मूलांक 2 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह साल आपके लिए उत्तम परिणामों वाला रहेगा। इस साल आपको कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों से विशेष सहायता प्राप्त होगी। पिता के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपको नए काम करने के अवसर मिलेंगे परंतु कोई भी निवेश सोच-समझ कर करें। जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी को वायदा करते हुए ध्यान रखें। अपनी वाणी पर संयम रखें। फरवरी के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चे इस समय में अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। कारोबार में भी तरक्की होने के योग बनते हैं। मार्च के महीने में समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी नई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें। अप्रैल के महीने में कारोबार के नजरिए से समय अहम रहेगा। कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा। मई के महीने में निजी जिम्मेदारियों के चलते कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी परंतु मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। जून के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। मां के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना बनती है। जुलाई के महीने में कार्यभार अधिक होगा। निजी जीवन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है। अगस्त के महीने में पूर्ण मनोबल से अपने काम पूरा करने की कोशिश करें, सफलता मिलेगी। सितंबर के महीने में किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। अक्टूबर के महीने में दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नवंबर के महीने में आपके कार्य समय से सफल हो जाएंगे। दिसंबर के महीने में किसी की बात की गवाही देने से बचें।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। सूर्य को जल दें। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। गुड़ और शहद का सेवन करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कानों में सोना धारण करें। परनिंदा से परहेज करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हंगरी, पुर्तगाल सहित पांच देशों के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए

दक्षिण चीन सागर में पहुंचा अमेरिकी युद्धपोत, चीन ने दी ‘‘गंभीर परिणाम'''' की धमकी

भारत और इराक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई

कुल्लू : अटल टनल सहित कुंजुम, शिंकुला व बारालाचा दर्रे में हिमपात जारी