आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Thursday, Nov 24, 2022 - 09:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर एवं आकर्षक होते हैं। इनके शरीर की बनावट सुंदर होती है। ये लोग स्वयं के रख-रखाव पर बहुत ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों को हमेशा बन ठन कर और सज-सवंर कर रहना पसंद होता है। ये लोग अपने पहनावे और पोशाक पर बहुत ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातक हास्य विनोद प्रिय होते हैं। इन लोगों के चेहरे पर एक चमक हमेशा बनी रहती है। इनके चेहरे को देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है। ये लोग हमेशा जिंदादिली से जीना चाहते हैं। किसी बात को लेकर बहुत लंबे समय तक पछतावा नहीं कर सकते। ये लोग नकारात्मक बातों को भूलकर आगे बढ़ना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक हर सुंदर चीज की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों को महंगी चीजें खरीदना पसंद होता है। ब्रांडेड चीजें खरीदना इन्हें अच्छा लगता है। जिसके कारण अधिकतर इनकी आय और खर्चों के बीच में असंतुलन बना रहता है। इनकी नगदी धन की स्थिति कमजोर रहती है। खर्चों की अधिकता के कारण अक्सर इनको अपना बजट संभालने में समस्या का सामना करना पड़ता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि करवाएगा। आपके कारोबार में भी बढ़ोतरी होगी। यह वर्ष विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। नवंबर के महीने के शेष दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे। कारोबार के लिए की गई यात्रा सफल रहेंगी। दिसंबर के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। नकदी धन अधिक खर्च होगा। फरवरी के महीने में जीवन साथी के साथ अपने मन की बातों को साझा करेंगे। कुछ मानसिक चिंताएं आपको घेरे रहेंगी। योग और व्यायाम का सहारा लेने की कोशिश करें। मार्च के महीने में आलस्य के कारण काम इकट्ठे होते चले जाएंगे। अप्रैल के महीने में उतावलेपन में आकर कोई गलत निर्णय लेने से बचें अन्यथा विपरीत परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। अपने क्रोध पर काबू रखें। मई के महीने में कुछ नई जिम्मेदारियां आपको व्यस्त कर देगी। निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। जून के महीने में पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते कार्यभार बढ़ जाएगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। अपशब्द न कहें। जुलाई के महीने का समय नौकरी में पदोन्नति के योग लेकर आया है। हर संभव तरीके को अपनाकर आप अपने काम पूरा करने में सफल रहेंगे। अगस्त के महीने में किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आएं और कोई गलत काम न करें। सितंबर के महीने में समय मार्केटिंग, सेल्स, सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म इत्यादि से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। अक्टूबर के महीने में समय आपके लिए अनुकूल है। अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। लक्ष्मी मां की आराधना करें। केले का दान मंदिर में करें। परनिंदा से परहेज करें। शनि चालीसा का पाठ करें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। गुड़ का दान मंदिर में करें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। चावल का दान मंदिर में करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News