आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Saturday, Nov 12, 2022 - 07:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 12 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक स्वभाव के होते हैं। धार्मिक कार्यों में इनकी रुचि अधिक होती है। ये लोग बुद्धिमान और ज्ञानवान होते हैं। ये लोग अपनी बुद्धि और ज्ञान से दूसरों को बहुत जल्दी प्रभावित करते हैं। इनकी सोच सकारात्मक होती है। इंटेलेक्चुअल पावर के क्षेत्र में इन्हें कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 3 वाले जातक अच्छे शिक्षक, अध्यापक, सलाहकार, कंसलटेंट व दार्शनिक साबित होते हैं। इनका अनुभव अधिक होता है। मूलांक 3 वाले जातकों को ग्लैमर और फिल्मी दुनिया से दूर ही देखा जाता है परंतु अपने अनुभव व सोच की परिपक्वता के कारण पर्दे के पीछे इन्हें लेखक, रचनाकार और डायरेक्टर के रूप में कार्यरत पाया गया है। मूलांक 3 वाले जातकों को अभिमान की भावना से दूर रहना चाहिए। ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्य करते हैं, उसमें दक्ष होते हैं। ये लोग लगातार कुछ न कुछ सीखते रहने की कोशिश में लगे रहते हैं। इन्हें अपने काम में कोई त्रुटि पसंद नहीं आती। ये लोग हर काम को संपूर्णता से करते हैं। ये समय का आदर करते हैं और अनुशासन प्रिय होते हैं। आपके जीवन में आपके सिद्धांत सर्वोपरि हैं, जिनसे आप कभी समझौता नहीं करते। अपनी इस आदत के कारण बहुत बार अपने नजदीकी परिजनों से दूरी बना लेते हैं। मूलांक 3 वालों की यही आदत इनके दांपत्य जीवन में भी मुख्यतः नोक-झोंक का कारण बनी रहती है। मूलांक 3 वाले जातक ईमानदार और महत्वाकांक्षी होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ फलप्रदायी रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कामकाज के नजरिए से भी यह समय अहम रहेगा। इस साल बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपकी एकाग्रता शक्ति में मजबूती आएगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग उत्तम परिणाम हासिल करेंगे। नवंबर के महीने में समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई गलत काम करने के बारे में विचार न करें। घर के बड़ों के साथ मतभेद होने की संभावना बनती है। दिसंबर के महीने में कारोबार का विस्तार करने के लिए प्रमोशन के रास्ते अपनाने की कोशिश करेंगे। हालांकि किसी भी प्रकार के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2023 के जनवरी का महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके कार्य कम प्रयास से सफल हो जाएंगे, समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। फरवरी के महीने में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग किसी विदेशी शैली का ज्ञान प्राप्त करने के बारे में योजना बना सकते हैं। मार्च और अप्रैल के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। कामकाज संबंधी भी उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। अप्रैल के महीने में आप अपने निजी जीवन और व्यावसायिक जीवन दोनों के मध्य तालमेल बिठा पाने में सफल रहेंगे। आप अपने सभी कामों को समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। मई के महीने में किसी को पैसा उधार न दें। सेहत का भी ख्याल रखें। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। जून के महीने में आपके स्वभाव में रूखापन आ सकता है। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। हालांकि आपको अपनी मेहनत के परिणाम अवश्य मिलेंगे। जीवन साथी के साथ संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। जुलाई के महीने में प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता मिलने के योग बनते हैं। समाज सेवा के कार्य में भी भागीदार बनेंगे। खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अगस्त के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। पैसे उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। सितंबर के महीने में अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी को कोई वायदा न करें। अक्टूबर के महीने में कारोबार के विस्तार के लिए योजना बनाएंगे। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गुड़ और शहद का सेवन करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। काले और नीले रंग से परहेज करें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News