आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Monday, Nov 07, 2022 - 08:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Todays Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक आध्यात्मिक स्वभाव के होते हैं। अपने जीवन काल में एक बार इनका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित होता है। यह लोग कुछ रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। मूलांक 7 वाले जातक चुपचाप और अकेले रहना पसंद करते हैं। ये लोग अपने मन में चल रही बातों को दूसरों के साथ साझा नहीं करते। इन लोगों के बारे में सही जानकारी का पता लगा पाना बहुत मुश्किल होता है। मूलांक 7 वाले जातक घूमने-फिरने और यात्राओं के शौकीन होते हैं। इन लोगों को अलग-अलग जगह की यात्राएं करना अच्छा लगता है और इन्हें अपने कार्यकाल में भी बहुत से स्थानांतरणों का सामना करना पड़ता है। मूलांक 7 वाले जातकों की कल्पना शक्ति काफी गहरी होती है और सादे स्वभाव में भी ये लोग हर बात की गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं या फिर यूं कहें कि बाल की खाल उतारने पर लगे रहते हैं। जिसके कारण अक्सर इन्हें मानसिक तनाव की स्थिति में देखा गया है। मूलांक 7 वाले जातकों के मन और विचारों में अस्थिरता होती है। ये लोग कभी एक तो कभी दूसरी बात पर विचार करते ही रहते हैं। सही और गलत, क्या करें और क्या न करें जैसी स्थितियों को लेकर इन लोगों के अंदर एक द्वंद चलता रहता है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि करेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आप निजी जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। जीवन साथी के साथ अपने मन की बातों को साझा करना चाहेंगे। नवंबर के महीने में विदेश यात्रा के योग बनते हैं। आय के नए साधनों की प्राप्ति भी हो सकती है। दिसंबर के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। नकदी धन अधिक खर्च होगा। फरवरी के महीने में प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। कुछ मानसिक चिंताएं आपको घेरे रहेंगी। मार्च के महीने में वाहन चलाते हुए गति सीमा का ध्यान रखें। अप्रैल के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। अभिमान वश किसी को अपशब्द न कहें। मई के महीने में माता के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। आप भावनाओं में घिरा हुआ महसूस करेंगे। जून के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। बच्चों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी गुप्त विद्या को सीखने का भी मन बना सकते हैं। जुलाई के महीने का समय आपके रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए अच्छा है। अचानक अपने कार्य को पूरा करने के मार्ग आपको नजर आएंगे। अगस्त और सितंबर के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अक्टूबर के महीने में कोई व्यापारिक यात्रा करनी पड़ सकती है, जो कि लाभदायक रहेगी।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुड़ और तांबे का दान मंदिर में करें। शनि चालीसा का पाठ करें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं। जीवनसाथी को अपशब्द न कहें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। गाय को हरा चारा खिलाएं। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें