आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Saturday, Aug 20, 2022 - 09:46 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। इन लोगों के मुख पर चंद्रमा के समान सुंदर कांति होती है। इन लोगों का आभामंडल बहुत आकर्षक होता है। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक होते हैं। इनका हृदय कोमल होता है। मूलांक 2 वाले जातक सबका अच्छा चाहने वाले मृदुभाषी होते हैं। ये लोग दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावनात्मक रिश्ता जोड़कर अपनापन बना लेते हैं। ये लोग दिल से रिश्तों को निभाते हैं। मूलांक 2 वाले जातक सबके लिए अच्छा सोचते हैं तथा हर प्रकार से सामने वाले की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग जल्दी से किसी को किसी काम के लिए न नहीं कह पाते। जिसके कारण बहुत बार स्वयं परेशानी में पड़ जाते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों की रचना तथा कला में भी रुचि होती है। इन लोगों की कल्पना शक्ति काफी मजबूत होती है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दें तो मूलांक 2 वाले जातकों को अद्भुत रचनाओं को जन्म देते हुए देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है। इनका भावनात्मक स्वभाव बहुत बार परिस्थितियों के मध्य इन्हें क्या करें और क्या न करें कि स्थिति में लाकर खड़ा कर देता है। हालांकि मूलांक 2 वाले जातक अपने घर-परिवार की तरफ अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं और उन्हें निभाने का हर संभव प्रयास करते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष परिवर्तनकारी रहेगा। इस साल नौकरी में स्थानांतरण होने की संभावना बनती है। यात्राएं लगी रहेंगी। नकदी धन अधिक खर्च होगा। संतान पक्ष के कारण थोड़ा चिंतित रहेंगे। अगस्त के महीने में घर की सजावट पर अधिक खर्च करेंगे। वाहन खरीदने के भी योग बनते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सितंबर के महीने में आपका मन ज्योतिष विद्या को सीखने की तरफ आकर्षित हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें। अक्टूबर के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपका मन कामों में नहीं लगेगा, जिसके कारण हर कार्य में विलंब का सामना करना पड़ेगा। नवम्बर के महीने में क्रोध पर काबू रखें। वाहन चलाते हुए गति सीमा का ध्यान रखें। दिसंबर के महीने में आय के नए साधन प्राप्त होने की संभावना बनती है परंतु किसी भी नए काम में अभी ज्यादा बड़ा निवेश न करें।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामलों में अभी और इंतजार करना होगा। फरवरी के महीने में बच्चों का मन खेलकूद में ज्यादा लगेगा। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। मार्च के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। सरकारी कामों में लाभ होने की संभावना बनती है। अप्रैल के महीने में आप भावनाओं में घिरा हुआ महसूस करेंगे। किसी से बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल कर फायदा उठा सकते हैं। मई के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। उनकी एकाग्रता शक्ति में मजबूती आएगी। जून के महीने में कार्यभार ज्यादा लगा रहेगा। आपको परिणाम मेहनत की अपेक्षा कम प्राप्त होंगे। जुलाई के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। अपने खर्चों की अधिकता के कारण अपने व्यय पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। व्यापार में अभी कोई भी बड़ा निर्णय न लें।
उपाय-
इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए केसर का तिलक लगाएं।
केले का दान मंदिर में करें।
गणेश भगवान की आराधना करें।
एक काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान करें।
गायत्री मंत्र का जाप करें।
पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
काले और नीले रंग से परहेज करें।
काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।
कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।
खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।
गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें।
यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com