आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 10:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 17 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये लोग चुपचाप रहना पसंद करते हैं। अपनी बातें जल्दी से किसी के साथ साझा नहीं करते। इनके अंतर्मन की बातें पता लगाना मुश्किल होता है। इस कारण इनके दोस्त भी कम बनते हैं। ये लोग काम से काम रखते हैं, जिसके कारण लोग बहुत बार इन्हें मतलबी समझ लेते हैं। मूलांक 8 वाले जातक अंतर्मुखी होते हैं। ये लोग हर कार्य को धीरे-धीरे करते हैं। ये लोग बाहरी दिखावे में ज्यादा रुचि नहीं लेते। इनके हर कार्य में नीरसता झलकती है। मूलांक 8 वाले जातकों को भीड़भाड़ वाली जगह में रहना बिल्कुल पसंद नहीं होता। ये लोग प्रायः अकेला रहना पसंद करते हैं। मूलांक 8 वाले जातक आलस्य से घिरे रहते हैं, जिसके कारण इनके बहुत से महत्वपूर्ण कार्य भी विलंब से संपन्न होते हैं। अपनी इस आदत का नुकसान इन्हें उम्र भर उठाना पड़ता है। मूलांक 8 वाले जातक मेहनती और ईमानदार होते हैं। परिश्रम करने से कभी नहीं घबराते। अपने जीवन के लक्ष्य को कड़ी मेहनत से प्राप्त करते हैं। इन लोगों को उद्योग, कोयला, लोहा, पेट्रोलियम, तेल इत्यादि क्षेत्रों में सफल कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों के काम करने का तरीका दूसरों से अलग होता है। मूलांक 8 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। हालांकि कई बार विपरीत परिस्थितियों के चलते शिक्षा प्राप्ति में बाधाओं का सामना भी करना पड़ता है। मूलांक 8 वालों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपके जीवन में बहुत सी घटनाएं अकस्मात होंगी। हालांकि यह वर्ष आपके लिए औसत दर पर देखा जाए तो शुभ रहेगा। इस वर्ष रिसर्च से जुड़े हुए लोग सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। आलस्य को त्यागना ही बेहतर रहेगा। अगस्त के महीने में आपको अपनी मेहनत के उत्तम परिणाम मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए भी समय अच्छा है। कामकाज और नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में किसी के बहकावे में आकर कोई गलत काम करने से बचें। अक्टूबर के महीने का समय व्यापार संबंधी निर्णय लेने के लिए अहम रहेगा परंतु कोई भी बड़ा फैसला घर के बड़ों की सलाह लेकर करें। सेहत का ख्याल रखें। नवम्बर के महीने में दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। खरीदारी पर अधिक व्यय होगा। दिसंबर के महीने में यात्राएं लगी रहेंगी। कुछ काम जो बहुत समय से रुके हुए थे उनको पूरा करने के लिए मार्ग मिलेंगे। 

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2023 के जनवरी और फरवरी का महीना विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। मार्च के महीने में संतान से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपका मन ध्यान की ओर आकर्षित हो सकता है। अप्रैल के महीने में कुछ कार्यों में देरी का सामना करना पड़ेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय ठीक-ठाक है। मई के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। वाहन चलाते हुए गति सीमा का ध्यान रखें। समय धैर्य और संयम के साथ बिताने का है। जून के महीने में किसी नए काम को शुरू करने की योजना बना सकते हैं परंतु सरकारी भूमिकाओं को पूरा करने के चक्कर में थोड़ी देरी हो सकती है। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी, जिसके कारण निजी जीवन नजरअंदाज होगा। जुलाई के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। शनि चालीसा का पाठ करें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News