आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 08:42 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक खूबसूरत और आकर्षक छवि वाले होते हैं। इन लोगों में सुंदर वस्तुओं की तरफ काफी गहरा आकर्षण होता है। ये लोग हर सुंदर चीज की तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। मूलांक 6 वाले जातक स्वयं के रख-रखाव का भी बहुत ध्यान रखते हैं। ये हमेशा बन ठन कर रहना पसंद करते हैं। इन्हें देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है। ये लोग भोग, विलास और भौतिक सुख इत्यादि की तरफ गहरा आकर्षण रखते हैं। मूलांक 6 वाले जातक अपनी सुख-सुविधाओं को जुटाने में काफी अधिक धन व्यय करते हैं, जिसके कारण इनकी आर्थिक स्थिति असंतुलित रहती है। ये लोग हमेशा हर पल को मौज-मस्ती में संपूर्ण तरीके से जीने की कोशिश करते हैं। जब तक इनके पास धन की उपलब्धता होती है, तब तक पैसा खर्च करने में कतराते नहीं हैं। मूलांक 6 वाले जातक प्रेम संबंधों में काफी जल्दी प्रवेश कर जाते हैं। विपरीत लिंगी की तरफ इन में गहरा आकर्षण होता है। इनका वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है। ये लोग एक अच्छा जीवन साथी साबित होते हैं। मूलांक 6 वालों के व्यवहार की बात की जाए तो इन लोगों का व्यवहार दूसरों के साथ अच्छा होता है। ये लोग हास्य विनोद प्रिय होते हैं। अपने जीवन को लेकर इनका दृष्टिकोण काफी विशाल होता है। इन्हें लोगों के साथ तालमेल बिठाकर रखना आता है। ये हमेशा अपना उत्तरदायित्व अच्छे से निभाते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। निजी जीवन और पारिवारिक जीवन के मध्य संतुलन बनाने में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। इस वर्ष मां का आपके जीवन में एक अहम रोल रहेगा। अगस्त के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। जिसे आप बखूबी निभा पाएंगे, परंतु कामकाज की अधिकता के कारण स्वयं के रखरखाव पर कम ध्यान दे पाएंगे। सितंबर के महीने में किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है लेकिन दस्तावेजों के हस्ताक्षर पर सावधानी बरतें। अक्टूबर के महीने का समय कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। दांपत्य जीवन के सुख में कुछ कमी आ सकती है। नवम्बर के महीने में सेहत का ख्याल रखें। अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। दिसंबर के महीने में कारोबार में अधिक धन खर्च होगा, नकदी धन की कमी हो सकती है। अपने खर्च पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। स्वभाव में गंभीरता उत्पन्न होने की संभावना बनती है।

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति से मिली सलाह आप के कौशल में निखार लाएगी। फरवरी के महीने में पिता के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। मार्च और अप्रैल के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा रहेगा। अप्रैल के महीने में दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। युवा वर्ग के जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। मई के महीने का समय हर प्रकार से आपके लिए अच्छा रहेगा। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। जून के महीने में अचानक आपके स्वभाव में आलस्य बढ़ सकता है, जिसके कारण कुछ काम विलंब से पूरे होंगे। जुलाई के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शिवलिंग पर जल अभिषेक करें। चावल का दान करें। गाय का घी मंदिर में दान करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। परनिंदा से परहेज करें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। शनि चालीसा का पाठ करें। सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें। तांबे की एक गागर को साबुत हरी मूंग की दाल से भरकर जल प्रवाह करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

