आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, Aug 05, 2022 - 10:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान एवं चतुर होते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों की शिक्षा भी उत्तम रहती है। शिक्षा के बाद मूलांक 5 वाले जातक नौकरी करने की बजाय स्वयं का कारोबार करने में ज्यादा रुचि रखते हैं। ये लोग वाक कला में निपुण होते हैं। अपनी बातों से दूसरों का मन मोह लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को सामने वाले व्यक्ति के अनुसार शब्दों का चयन करना बखूबी आता है। लोग इनकी बातों से आकर्षित होते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को मार्केटिंग, सेल्स मैन जैसे क्षेत्रों में कामयाब रूप से कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उत्तम रहती है। हालांकि शिक्षा पूरी होने के बाद मूलांक 5 वाले जातकों को नौकरी की अपेक्षा स्वयं के कारोबार में ज्यादा रुचि लेते हुए देखा गया है। व्यापारिक लेन-देन अथवा कारोबार में मूलांक 5 वाले जातक बेहतर करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक हंसमुख होते हैं। दूसरों से मित्रता करना इन्हें पसंद होता है। इनके मित्रों की संख्या अधिक होती है परंतु करीबी मित्र कम ही होते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अपने मन की बातें छुपा कर नहीं रखते। स्पष्ट रूप से दूसरों को अपनी बातें बताना पसंद करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सुखी होता है। ये लोग अपने जीवनसाथी से किसी प्रकार का पर्दा नहीं रखते। अपने मन की बातों को बिना किसी छल-कपट और बनावट के सामने रख देते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ रहेगा। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे। इस वर्ष सरकारी कामों में आपको सफलता मिलेगी। जो जातक सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं यह साल शुभ रहेगा। अगस्त के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। कोई भी निर्णय सूझ-बूझ और परिस्थितियों को जांच परख कर ही लें। लोग आपके उतावलेपन का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। सितंबर का महीना पहले से अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। कारोबार में भी नया निवेश करने की योजना बनाएंगे। अक्टूबर के महीने में कामकाज की अधिकता के कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा। नकदी धन खर्च होगा। नवम्बर के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ट्रेड और कॉमर्स से जुड़े हुए लोग भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे। दिसंबर के महीने में कोई अनैतिक काम करने से बचें। हालांकि आधुनिक तकनीकों को अपना कर लाभ उठाया जा सकता है। कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। सेहत का ख्याल रखें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। फरवरी के महीने में घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। मार्च के महीने में कुछ अकस्मात परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा। अप्रैल और मई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। यह समय दाम्पत्य जीवन के सुखों में वृद्धि करेगा। भौतिक सुख पर पैसा खर्च होगा। जून के महीने में व्यापार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। जुलाई के महीने में किसी कर्मचारी वर्ग के साथ मतभेद की संभावना बनती है। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी के साथ व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े में न उलझें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल दें। हरी मूंग की साबुत दाल रात को पानी में भिगोकर सुबह पक्षियों को डाले। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। एक काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान करें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। शनि चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News