आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Friday, Jun 24, 2022 - 08:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और हास्य विनोद प्रिय होते हैं। इन लोगों को दूसरों से घुलना-मिलना, बोलना- चालना बहुत पसंद होता है। मूलांक 6 वाले जातक किसी भी बात का बहुत देर तक गम नहीं कर सकते। इन लोगों के स्वभाव में गंभीरता बहुत कम देखने को मिलती है। इनके चेहरे को देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है। ये लोग हमेशा जिंदादिली से जीना चाहते हैं। किसी बात को लेकर बहुत लंबे समय तक पछतावा नहीं कर सकते। ये लोग चीजों को भूलकर आगे बढ़ना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों का मुख मंडल बहुत ही सुंदर होता है। लोग इनकी तरफ सहज ही आकर्षित हो जाते हैं और इन्हें स्वयं भी सुंदर चीजें आकर्षित करती हैं। मूलांक 6 वाले जातक महंगी-महंगी चीजों के शौकीन होते हैं। महंगे और ब्रांडेड कपड़े खरीदना इन्हें अच्छा लगता है। मूलांक 6 वाले जातक फैशन डिजाइन और सौंदर्य की तरफ भी गहरा आकर्षण रखते हैं। इन लोगों को संगीत नृत्य आदि कलाओं में भी काफी रूचि होती है। मूलांक 6 वाले जातकों को इन सभी कार्य क्षेत्रों में निपुण रूप से काम करते हुए देखा गया है। मूलांक 6 वाले जातक एक अच्छा प्रेम संबंध निभाते हुए बेहतर जीवन साथी साबित होते हैं। यह लोग दाम्पत्य जीवन के सुखों को पूर्ण रूप से भोगते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ रहेगा। घर-परिवार में मंगल कार्यों का आयोजन होगा। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जून के महीने में आप खरीदारी पर अधिक व्यय करेंगे। बेकार के दिखावे पर अंकुश लगाने की कोशिश करें। जुलाई का महीना थोड़ा सावधानी से बिताएं। आपके मन में निराशा की स्थिति पैदा हो सकती है। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। अपने मन की बातों को अपने करीबी लोगों से साझा करना मन की शांति देगा। अगस्त के महीने का समय वैवाहिक रिश्तो के लिए अच्छा रहेगा परंतु कामकाज की अधिकता के कारण परिस्थितियों में संतुलन बनाना जरूरी है। सितंबर के महीने में अपने महत्वपूर्ण अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। अक्टूबर के महीने के लिए किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है परंतु कार्यभार अधिक होने के कारण निजी रिश्तों को कम समय दे पाएंगे। नवम्बर के महीने में अपनी भावनाओं पर अंकुश रखें अन्यथा बेकार की परेशानियों को जन्म देंगे। दिसंबर के महीने का समय व्यावसायिक नजरिए से अच्छा रहेगा। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिनको अपने व्यवहार के कारण ज्यादा बढ़ावा देने से बचें। फरवरी के महीने में बिना लिखा-पढ़ी के किसी को पैसा उधार न दें। मार्च के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। अप्रैल के महीने में किसी बेकार के लालच और गलत सोच से दूर रहें। मई के महीने का समय सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए लक्ष्मी मां की आराधना करें और लाल गुलाब का फूल अर्पित करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। दही और शहद का सेवन करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। केले का दान मंदिर में करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals of july month 2022: जुलाई के पहले पखवाड़े के ‘व्रत-त्यौहार’ आदि

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की, जानें किन्हें मिला मौका

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की