आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Thursday, May 19, 2022 - 10:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक काफी प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले होते हैं। इन लोगों का आभामंडल इतना आकर्षक होता है कि लोग इनकी बातों का अनुसरण करना चाहते हैं। इन लोगों में अच्छी नेतृत्व शक्ति होती है। मूलांक 1 वाले जातक एक अच्छे नेता और प्रशासक के रूप में कार्य कर सकते हैं। इन लोगों में एक अच्छे प्रबंधक के गुण देखने को मिलते हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में नाम, मान-सम्मान और प्रसिद्धि कमाते हैं। इन लोगों को पद और अधिकार प्राप्त होते हैं, जिनकी जिम्मेदारी इन्हें भली-भांति संभालनी आती है। ये लोग राजनीति के क्षेत्र में भी अच्छा कार्य करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक लोगों के अंदर प्रेरणा का स्त्रोत बनकर उनसे काम करवाने की अद्भुत कला रखते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों को अपने अधिकारों और सत्ता से बहुत लगाव होता है परंतु इन्हें चाहिए कि इन चीजों का कभी दुरुपयोग न करें। ये लोग हमेशा उच्चतम स्तर पर एक नेता की तरह कार्य करना चाहते हैं। कभी किसी के दिशा निर्देश पर कार्य नहीं कर सकते। इन्हें दूसरों के अधीन नौकरी करना पसंद नहीं होता। मुख्यतः मूलांक 1 वाले जातक स्वयं का कोई कार्य करना पसंद करते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। कामकाज, कारोबार व नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं। घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। मई के महीने का समय संयम और धैर्य के साथ बिताएं। आलस्य के कारण अपने काम को आने वाले समय पर स्थगित न करें, बाद में पछताना पड़ेगा। जून के महीने में दोस्तों की मदद से विशेष लाभ होगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर सफलता के योग बनते हैं। जुलाई के महीने में किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। अगस्त के महीने में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुकी हुई पेमेंट प्राप्त हो सकती है। सितंबर के महीने में आपके कार्य कम प्रयास से भी सफल होंगे। समय का सदुपयोग करें और महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने का प्रयास करें। अक्टूबर के महीने का समय सावधानी से बिताएं। कोई भी अनैतिक कार्य करने से बचें। समय बुद्धि और विवेक के साथ बताने का है। नवम्बर और दिसंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। घर-परिवार की जिम्मेदारियों के कारण कामकाज थोड़ा नजरअंदाज हो सकता है। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में किसी नए काम में कोई शॉर्टकट अपनाने की कोशिश न करें। पिता की सेहत का ख्याल रखें। फरवरी के महीने में मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा। मार्च के महीने में आप अपने कामों को हर संभव तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे और सफल रहेंगे। अप्रैल के महीने में बेकार के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। किसी की बुराई न करें। मेडिटेशन और योग करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। संतान पक्ष को अपशब्द न कहें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। सूर्य को जल दें। शहद का सेवन करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News