आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Sunday, May 15, 2022 - 09:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातकों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। इन लोगों का चेहरा सुंदर और मनोहर होता है। इन लोगों को देखने से इनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। लोग इनकी तरफ सहज रूप से आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों को दूसरों से घुलना- मिलना, बोलना-चालना बहुत पसंद होता है। मूलांक 6 वाले जातक किसी भी बात का बहुत देर तक गम नहीं कर सकते। इन लोगों के स्वभाव में गंभीरता बहुत कम देखने को मिलती है। ये लोग चीजों को भूलकर आगे बढ़ना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक महंगी- महंगी चीजों के शौकीन होते हैं। महंगे और ब्रांडेड कपड़े खरीदना इन्हें अच्छा लगता है। मूलांक 6 वाले जातक फैशन डिजाइन और सौंदर्य की तरफ भी गहरा आकर्षण रखते हैं। जिसके कारण अधिकतर इनकी आय और खर्चों के बीच में असंतुलन बना रहता है। इनकी नगदी धन की स्थिति कमजोर रहती है। खर्चों की अधिकता के कारण अक्सर इनको अपना बजट संभालने में समस्या का सामना करना पड़ता है। इन लोगों को संगीत नृत्य आदि कलाओं में भी काफी रूचि होती है। मूलांक 6 वाले जातक प्रेम संबंधों की ओर जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा होता है। अपने जीवनसाथी को समझना तथा उनके साथ एक मधुर रिश्ता बनाए रखना इन लोगों को बखूबी आता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। इस साल प्रॉपर्टी खरीदने का योग बनता है। मई के महीने में कामकाज की भागदौड़ ज्यादा लगी रहेगी। किसी वहम के कारण अपने प्रेम संबंधों में खटास न आने दें। जून के महीने का समय व्यापार और कारोबार के नजरिए से अहम रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर काम करना फायदेमंद होगा। जुलाई के महीने में आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अगस्त के महीने में कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। आय के नए साधन मिलेंगे। सितंबर के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले आपके हक में परिवर्तित होते नजर आएंगे। पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना बनती है। अक्टूबर के महीने में बेकार के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें अन्यथा आप स्वयं का नुकसान कर बैठेंगे। नवम्बर के महीने में किसी नए काम के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। दिसंबर के महीने में आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की कोशिश करेंगे। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में अपने अधूरे काम पूरा करने की कोशिश करें। फरवरी के महीने में जीवनसाथी के साथ संबंधों में थोड़ी अनबन हो सकती है। अभिमान में आकर अपशब्द न कहें। अप्रैल के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने सभी कामों को सफलतापूर्वक करने में सक्षम रहेंगे।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए केले का दान मंदिर में करें। शनि चालीसा का पाठ करें। शनि मंदिर में सरसों का तेल और काला वस्त्र चढ़ाएं। गाय का घी मंदिर में दान करें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। एक नारियल जल प्रवाह करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News