आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Friday, Apr 29, 2022 - 08:43 AM (IST)

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 29 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही साफ दिल के अथवा छल-कपट से रहित होते हैं। इन लोगों को दिखावा करना नहीं आता। ये लोग सच्चे मन से सब के साथ रिश्ता निभाते हैं। मूलांक 2 वाले जातक हृदय से कोमल और भावुक स्वभाव के होते हैं। इन लोगों के मन में दूसरों के प्रति दया भावना होती है तथा बहुत जल्दी दूसरों के साथ भावनात्मक रिश्ता जोड़ लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातक दूसरों के दुख से स्वयं भी दुखी हो जाते हैं। इनकी भावुकता इनकी कमजोरी होती है। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इनके मुख पर चंद्रमा की तरह सुंदर कांति होती है। इनका कपड़े पहनने, उठने-बैठने और बात करने का ढंग इतना लुभावना होता है कि लोग इनकी तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों के परिवार में मां के साथ गहरा संबंध होता है। मूलांक 2 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। इनकी एकाग्रता शक्ति मजबूत होती है। मूलांक 2 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कामकाज और नौकरी में भी तरक्की के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने के शेष दिन आप घूमने-फिरने में बिताएंगे। अचानक धन लाभ के योग बनते हैं। मई के महीने में काम ज्यादा लगा रहेगा परंतु आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। जून के महीने में आप ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। जुलाई के महीने का समय आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता के योग बनते हैं। कोई भी अनैतिक कार्य करने से बचें। अगस्त के महीने में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। सितम्बर के महीने का समय तरक्की के योग लेकर आया है। नौकरी चाहने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। अक्टूबर के महीने में अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी को अपशब्द न कहें। नवंबर के महीने का समय काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। दिसंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। वर्ष 2023 में जनवरी के महीने में कुछ अकस्मात परिवर्तन आपके धैर्य का इम्तिहान ले सकते हैं। फरवरी के महीने में व्यापार में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। मार्च के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। यथासंभव चांदी के आभूषण धारण करें। जल का अपव्यय न करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। ससुराल पक्ष से संबंधों को मधुर बनाकर रखें। सूर्य को जल दें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals of july month 2022: जुलाई के पहले पखवाड़े के ‘व्रत-त्यौहार’ आदि

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की, जानें किन्हें मिला मौका

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?