आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 30, 2021 - 08:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction- आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं। ये लोग अच्छे दार्शनिक साबित होते हैं। इन लोगों में अनुभव भरपूर देखने को मिलता है। ये लोग अपने कार्यक्षेत्र में निपुण होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्य करते हैं उसमें बहुत जल्दी दक्षता हासिल कर लेते हैं। ये लोग हर कार्य को संपूर्ण तरीके से करना पसंद करते हैं। इन्हें किसी प्रकार की कोई कमी पसंद नहीं आती। जिसके कारण बहुत बार इनके काम विलंब से पूरे होते हैं परंतु इस चीज का इन्हें कोई मलाल नहीं होता। मूलांक 3 वाले जातक बहुत महत्वकांक्षी होते हैं। अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमेशा लालायित रहते हैं। एक लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद ये दूसरे लक्ष्य की ओर अग्रसर होते हैं और दूसरे के बाद तीसरे की ओर। मूलांक 3 वाले जातकों पर धर्म-कर्म का गहरा प्रभाव होता है। इनकी प्रवृति धार्मिक और सात्विक होती है। ये लोग धर्म, समाज और परंपराओं का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्योतिष विद्या को सीखने में भी अक्सर रूचि रखते हैं। इन लोगों के ज्ञान और अनुभव के चलते मूलांक 3 वाले जातकों को एक अच्छे शिक्षक, गुरु, अध्यापक, अथवा सलाहकार के रूप में कार्यरत पाया जाता है। मूलांक 3 वाले जातकों की शिक्षा बहुत अच्छी रहती है। मुख्यतः इन लोगों की गिनती मेधावी छात्रों में होती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction  

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। नकदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। कारोबार और नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। मार्च के महीने का शेष समय अच्छा रहेगा। किसी परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। रचना अथवा कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। मई के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। आप फिलॉसफी अथवा दर्शनशास्त्र पढ़ने की और रुचि बना सकते हैं। जून के महीने में कार्य भार थोड़ा ज्यादा बना रहेगा। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जिन्हें आप स्वयं की मेहनत से बखूबी निभाएंगे। जुलाई के महीने में सारे अधूरे काम पूरे होंगे। योजनाएं संपन्न होंगी। किसी समाज सेवा के कार्य में भागीदार बन सकते हैं। अगस्त के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। ऑफिस में बॉस से मदद प्राप्त होगी। समय आपके अनुकूल है, सदुपयोग करें। सितंबर के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। मां की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अक्टूबर के महीने का समय आपके लिए विशेष शुभ फलप्रदायी रहेगा। कार्य कम मेहनत से संपन्न होंगे। नवंबर के महीने का समय थोड़ी सावधानी से बिताएं। पिछले समय में प्राप्त हुई सफलताओं के अभिमान में आकर कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। दिसम्बर के महीने में सोशल मीडिया, संचार माध्यम आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने का समय अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को मेधावी प्राप्त हो सकती है। कार्य थोड़े विलंब से होंगे। फरवरी के महीने में जातक किसी विदेशी शिक्षा और तकनीक को ग्रहण करने के लिए रुचि दिखा सकते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction  
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

लाल रुमाल अपने पास रखें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं।

दूध और चावल का दान न करें।

केसर का तिलक लगाएं।

सोना न गिरवी रखें, न बेचें।

काले व नीले रंग से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट– www.goas.org.in

PunjabKesari Todays Birthday Prediction  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News