आज का पंचांग: 14 मई, 2018 सोमवार प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठा कृष्ण तिथि चतुर्दशी
punjabkesari.in Monday, May 14, 2018 - 07:25 AM (IST)

14 मई, 2018 सोमवार प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठा कृष्ण तिथि चतुर्दशी (सायं 7.47 तक)
विक्रमी सम्वत् : 2075, ज्येष्ठा प्रविष्टे : 1, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1940, दिनांक: 24 (वैशाख), हिजरी साल: 1439, महीना: शब्बान, तारीख: 27, सूर्योदय: 5.37 बजे, सूर्यास्त: 7.12 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: अश्विनी (दोपहर 12.30 तक), योग: आयुष्मान (प्रात: 8.15 तक तथा बाद में योग सौभाग्य), चंद्रमा मेष राशि पर, दोपहर 12.30 तक जन्मे बच्चे को अश्विनी नक्षत्र की पूजा लगेगी, भद्रा रहेगी (प्रात: 8.47 तक)। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: विक्रमी ज्येष्ठा संक्रान्ति, सूर्य 15 मई प्रात: 5.02 (जालन्धर समय) पर वृष राशि पर प्रवेश करेगा, मेला बंजार (कुल्लू), मेला ढुंगरी जातर (मनाली) प्रारम्भ। दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए। राहू काल: प्रात: 07.30 से 09.00 बजे तक। सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य मेष में
चंद्रमा मेष में
मंगल मकर में
बुध मेष में
गुरु तुला में
शुक्र वृष में
शनि धनु में
राहू कर्क में
केतु मकर में