आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Sunday, Sep 25, 2022 - 10:16 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today Birthday Prediction In Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 25 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है जिन के स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के मन में चल रही बातों को पता लगा पाना मुश्किल होता है। ये लोग अपनी मन की व्यथा जल्दी से किसी के साथ साझा नहीं करते। ये लोग दूसरे लोगों से दूरी बनाकर अकेलेपन में रहना पसंद करते हैं। ये लोग अपनी ही दुनिया में रहना पसंद करते हैं। मूलांक 7 वाले जातक अंतर्मुखी होते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को अपने जीवन में किसी न किसी क्षेत्र में कमी महसूस होती रहती है। सब कुछ होते हुए भी इनका मन अशांत होता है। मूलांक 7 वाले जातक बातों की गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं। जो कि बहुत बात इनके लिए मानसिक परेशानी का कारण भी बन जाता है। इन लोगों की कल्पना शक्ति अच्छी होती है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दे तो मूलांक 7 वाले जातकों को दर्शनशास्त्र अथवा अध्यात्म के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 7 वाले जातक आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। अपने जीवन काल में एक स्तर पर पहुंचकर ये लोग भौतिक सुखों से दूर हो जाते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणामों वाला रहेगा। इस वर्ष आपकी सभी योजनाएं पूरी होंगी। व्यापार में भी लाभ होगा। कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। किसी के बहकावे में आकर कोई नैतिक काम ना करें। सितंबर महीने के शेष दिन आपके लिए शुभ रहेंगे। यथासंभव प्रयास करते समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। अक्टूबर और नवम्बर के महीने में भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। कारोबार में भी तरक्की के योग बनते हैं। जीवन साथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। दिसंबर के महीने में की गई यात्राएं सफल रहेंगी। वाहन चलाते हुए सावधानी रखें। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा।
वर्ष 2023 का जनवरी का महीना मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। प्रकाशन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अपने परिश्रम के उचित परिणाम प्राप्त करेंगे। फरवरी के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मार्च के महीने में नौकरी में स्थानांतरण के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने में कार्यभार ज्यादा बना रहेगा। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मई के महीने में बच्चों का मन खेल कूद में ज्यादा लगेगा। जून के महीने में कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स का साथ मिलेगा। आप अपने काम पूरे करने में सफल रहेंगे। आपके काम की प्रशंसा होगी। जुलाई के महीने में अपनी वाणी पर संयम रखें। अहम में आकर किसी को कोई अपशब्द ना कहें। अगस्त के महीने में अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग कुछ महत्वपूर्ण तथ्य तक पहुंच पाएंगे।
उपाय-
इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सरस्वती मां की आराधना करें और नीले रंग के फूल अर्पित करें।
ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।
कानों में सोना धारण करें।
गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें।
सोने को ना ही तो गिरवी रखे और ना ही बेचे।
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें