Thursday Special: जीवन की रुकावटों को दूर करने के लिए जान लें, बृहस्पति से जुड़े ये राज

punjabkesari.in Thursday, Jul 25, 2024 - 03:13 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Thursday Special: मेहनत करने के साथ-साथ अगर किस्मत का साथ न हो तो व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। ईश्वर कृपा आप तक आपके जुपिटर लेकर आते हैं। अगर आप अपने बृहस्पति के उल्टा चलेंगे तो मेहनत तो करते रहेंगे लेकिन सफलता आपसे दूर भर जाएगी। बृहस्पति कुंडली  में 12 ग्रहों में से किसी भी ग्रह में हो सकते हैं।

बृहस्पति अगर आपके लग्न या पहले घर में हो तो यह पक्का है कि जब तक आप स्किल नहीं सीखोगे तब तक आप आगे नहीं बढ़ पाओगे। अगर आप पढ़ाई के साथ ज्यादा स्किल्स पर ध्यान देंगे तो दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे। अगर आपके लग्न में बृहस्पति हैं तो आपको गुस्सा ज्यादा आएगा। आपको अहंकारी होने से बचना है।

बृहस्पति दूसरे भाव में होते हैं तो आपको जीवन में तरक्की करने के मौके मिलेंगे। बहुत काम शुरू तो होंगे लेकिन काम बन नहीं पाएगा। इससे बचने के लिए ब्लू कलर अवॉयड करना है । बृहस्पति को स्ट्रांग करने के लिए माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

बृहस्पति तीसरे घर में हो आपको बहुत हिम्मत मिलती है। ये बृहस्पति कान का कच्चा बना देते हैं। ये लोगों का फायदा और अपना नुकसान करवा बैठते हैं। भाई-बहन के साथ किसी न किसी बात को लेकर मन-मुटाव चलता रहता है। अगर आप इन चीजों से दूर रहते हैं तो आपको जीवन में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है ।

बृहस्पति चौथे घर में होते हैं तो अचानक धन का फायदा देखने को मिलता है। ये बृहस्पति इंसान को हमेशा किस्मत का साथ दिलवाते हैं। ये बृहस्पति तब खराब होते हैं  जब इंसान बहुत ज्यादा दिखावे में यकीन रखता है।

 बृहस्पति जब पांचवें घर में होते हैं तो व्यक्ति को निरंतर आगे बढ़ने के मौके मिलते रहते हैं। अगर यहां पर इसके साथ राहु आ गया तो बृहस्पति का पुण्य कर्म वेस्ट हो जाएगा। यदि आप घर में गंदगी का वातावरण रखते हैं तो राहु आपको अशुभ प्रभाव दिखाता है। आपके घर के पूर्व एरिया में अगर ब्लू कर्टेन रखें होंगे तो राहु एक्टिवेट हो जाएंगे।

बृहस्पति जब छठे घर में होंगे तो गुजारा तो चलता रहेगा लेकिन ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाएंगे। बृहस्पति चलते-चलते एक दम से आपकी नौकरी छुड़वा देते हैं। इसे सही करने के लिए घर का पूजा स्थान नार्थ में न रखें। अगर आप घर के उत्तर में पूजा स्थान रखते हैं तो  बृहस्पति आपको आगे बढ़ने नहीं देंगे।

बृहस्पति सातवें घर में होंगे तो इज्जत-मान खत्म हो जाएगा। ये लोग अपने ज्ञान को खुद के लिए इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। अगर आप अपने बैडरूम में देवी-देवताओं की तस्वीरें रखते हैं तो इसमें खराबी देखने को मिलेगी। ऐसा करने से समाज में मान-सम्मान खत्म हो जाता है।

बृहस्पति आठवें घर में हो तो घर के नार्थ-ईस्ट को साफ़-सुथरा रखना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News