Thursday special: सिर पर है कर्ज का भार तो आज जरूर करें ये काम
punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2026 - 02:51 PM (IST)
Thursday special: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा के साथ-साथ केले के पेड़ की भी पूजा की जाती है। माना जाता है कि केले के पेड़ में भगवान नारायण का वास होता है इसलिए इसकी पूजा करने से धन-वैभव से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। शास्त्रों में जिस तरह पीपल और तुलसी के उपाय बताए गए हैं, उसी तरह केले के उपाय करने से भी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इस पेड़ को घर में लगाना मतलब सुख-समृद्धि को बुलावा देना है। अगर आप भी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो केले के पेड़ से जुड़े उपाय जरूर करने चाहिए। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो उपाय-

Banana Tree Remedies
To get out of debt कर्ज से छुटकारा पाने के लिए
अगर कर्ज के बोझ के तले दबे हुए हैं तो केले के पेड़ की जड़ को गंगाजल से धोकर पीले रंग का धागा बांधे और तिजोरी में रख दें।
Doing this remedy will make the sum of money gain इस उपाय को करने से बनेंगे धन लाभ के योग
शास्त्रों के अनुसार केले के पत्तों की माला बनाकर घर में रखें और हर गुरुवार केले के पेड़ की पूजा करें। इस उपाय को करने से अपने आप धन लाभ के योग बनते हैं।

To remove negative energy नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए
घर से बुरी शक्तियों को दूर करने के लिए शयनकक्ष में तांबे के बर्तन में केले का छोटा सा पौधा लगाएं। इस उपाय को करने से धन-समृद्धि भी आकर्षित होती है। इसे दक्षिण-पूर्व कोने में ही रखें।
Donating bananas is auspicious केले का दान करना होता है शुभ
आज के दिन केले का दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं और भगवान नारायण का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहता है।
Banana tree worship केले के पेड़ की पूजा
अगर आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं तो केले के पेड़ की पूजा करें। पूजा के समय पीले फूल, जल और हल्दी अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं। इस मंत्र का उच्चारण करें।

Mantra मंत्र: ॐ श्री गुरुवे नमः
Take a bath with banana leaf water केले के पत्ते वाले पानी से करें स्नान
सेहत को सही करने के लिए नहाने के पानी में कुछ केले के पत्ते तोड़ कर डाल दें। ऐसा करने से धन लाभ के योग तो बनते ही हैं बल्कि सेहत भी सही रहती है।
