अंगूठा खोलता है आपके बहुत सारे राज, जानें अंदर की बातें

punjabkesari.in Saturday, Feb 03, 2018 - 02:53 PM (IST)

हस्त रेखा शास्त्र में अंगूठे का अत्यधिक महत्व है। अंगूठा तीन अस्थि खंडों से मिलकर बनता है। हथेली से बाहर निकला हुआ पहला खंड तर्क शक्ति को, दूसरा खंड दृढ़ इच्छा शक्ति को तथा तीसरा एवं अंतिम खंड विशुद्ध चरित्र को बतलाता है। अंगूठे का छोटा होना अविकसित व्यक्तित्व को बताता है, जबकि लंबा अंगूठा जीवन कार्यों में वृद्धि का अधिक उपयोग करने का द्योतक होता है। अंगूठे का बहुत ज्यादा छोटा होना काफी अशुभ माना जाता है। अपराधी प्रवृत्ति वालों का अंगूठा काफी छोटा होता है। जिन व्यक्तियों का अंगूठा आसानी से पीछे की ओर मुड़ जाता है तथा लचीला होता है, ऐसा अंगूठा सफलता का संकेत होता है।


लंबे अंगूठे के साथ अगर उंगलियां वर्गाकार या फैली हुई हों तो ऐसे लोग अच्छे गणित के प्रोफैसर, वैज्ञानिक, शिल्पकार या इंजीनियर हुआ करते हैं। अगर उंगलियों के सिरे कोनिक या नुकीले हों तो ऐसे व्यक्ति काव्य तथा कला के दीवाने होते हैं। अगर अंगूठे की आकृति केले के समान हो तो वह अंगूठा अविकसित कहलाता है। ऐसे अंगूठे वाले व्यक्ति क्रूर एवं विद्रोही स्वभाव के होते हैं।


जिन व्यक्तियों का अंगूठा गेंद के समान सिरे वाला होता है तथा नाखून संकरे होते हैं, वे अपराधी प्रवृत्ति वाले होते हैं। ऐसे लोग प्राय: स्वार्थी, कामुक, अस्थिर मन वाले, हृदयहीन एवं व्यभिचारी हुआ करते हैं। अगर महिलाओं का अंगूठा लंबा हो तो वे सांसारिक गुणों से भरपूर सफल पत्नी हुआ करती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News