आपका राशिफल- 19 जून, 2025

punjabkesari.in Thursday, Jun 19, 2025 - 07:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय पहले निवेश किया गया पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार कर रहे जातकों को किसी बड़े लाभ की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी  के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। सामाजिक कार्यों में मन लग सकता है। बिज़नेस में पार्टनर से बहस हो सकती है, सावधान रहें। संतान का शिक्षा में प्रदर्शन पहले के मुकाबले बेहतर रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए  बढ़िया रहेगा। माता पिता के सहयोग से कोई नया काम शुरू करने में सफलता मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का आपके लिए खुशनुमा रहेगा। पार्टनर के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म हो जाएगा। सिंगल जातक किसी खास से अपने दिल की बात बोल सकते हैं। व्यापार कर रहे जातक कोई डील साइन कर सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। लंबे समय से उधार पर दिया पैसा वापस मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों की पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। विरोधी आपके लिए कुछ परेशानिया खड़ी कर सकते हैं। सेहत बिगड़ सकती है, आराम करें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ बाहर लंच पर जा सकते हैं। व्यापार में फोकस बनाए रखें। बच्चे किसी चीज़ के लिए ज़िद कर सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। घर पर अचानक से कोई मेहमान दस्तक दे सकते हैं। संतान को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। युवा कुछ नया सीखने का मन बना सकते हैं। पहले के मुकाबले सेहत सही रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोग आज हर  काम समझदारी के साथ करें। बिज़नेस कर रहे जातकों को अच्छा धन लाभ हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कामकाज और घर परिवार में तालमेल बना कर चलने की ज़रुरत हैं। सिंगल जातको के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है। पैसो के निवेश का सोच रहे है तो पहले सारी जानकारी प्राप्त कर लें। सेहत सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कामकाज के सिलसिले में किसी महत्वपूर्ण यात्रा पर  जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले के मुकाबले मज़बूत रहेगा। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगो की किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात हो सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकता है। बाहर का खाना न खाएं, सेहत बिगड़ सकती है।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। पैसों का निवेश करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। समाज में आपके व्यवहार की तारिफ हो सकती है। दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News