बुधवार को तिजोरी में रखें गणेश जी का ये स्वरूप, दौलत से भर जाएगा घर-संसार

punjabkesari.in Tuesday, Jun 27, 2017 - 07:37 AM (IST)

श्री गणेश ही देवताओं के मूल प्रेरक हैं और सर्व देवगणों में अग्रणी माने जाते हैं। उनके पृथक-पृथक स्वरूप व नामों का उल्लेख भी धार्मिक साहित्य में मिलता है परंतु क्या आप जानते हैं की भगवान श्रीगणेश जी के कुछ विशिष्ट स्वरूपों का वास्तुशास्त्र में अत्यधिक महत्व है या दूसरे शब्दों में कहें की श्री गणपति ही स्वयं में संपूर्ण साकार वास्तु विज्ञान हैं।


मुद्गल पुराण के अनुसार श्वेतार्क गणपति की पूजा सर्वश्रेष्ठ मानी गई है। इनके पूजन से जीवन में भौतिक सुख एवं समृद्धि का प्रवाह होता है। श्वेतार्क को मदार या आक भी कहते हैं। ये दो प्रकार के होते हैं। शिव जी को अति प्रिय हैं। इसमें गणेश जी का वास कहा जाता है। तांत्रिक क्षेत्र में भी विशेष माना गया है। इसकी जड़ को शुभ मुहूर्त में विधिपूर्वक पूजा करके घर में रखा जाए तो विशेष हितकारी होता है। श्वेतार्क गणेश जी बप्पा का प्राकृतिक व चमत्कारी स्वरूप है। 


कल बुधवार है, गणेश जी का वार है। अत: इस रोज श्वेतार्क गणेश जी की प्रतिमा को तिजोरी में स्थान देंगे तो धन-दौलत से भर जाएगा आपका घर संसार। कहते हैं जिस घर में प्रतिदिन सभी पारिवारिक सदस्य मिलकर आंकड़े के गणपति स्वरूप का पूजन करते हैं उस घर में दरिद्रता, रोग एवं परेशानियां कभी प्रवेश नहीं कर सकती।


ज्योतिषी वरिंदर कुमार
sun.astro37@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News