जीवन को बर्बाद कर सकते हैं ये 3 काम

punjabkesari.in Friday, Feb 15, 2019 - 02:04 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
वैसे तो हिंदू धर्म में बहुत सारे ऐसे ग्रंथ हैं जिनसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। लेकिन रामायण और महाभारत दो महत्वपूर्ण ग्रंथ माने जाते हैं। इनमें बहुत सारी ज्ञान की बातों के बारे में बताया गया है। कहा जाता है कि अगर उन बातों को व्यक्ति अपने जीवन में उतार ले तो उनका जीवन सुखपूर्वक बीतेगा। लेकिन रामायण में ऐसे 3 काम बताए गए हैं कि अगर व्यक्ति उसे करता है तो उसका जीवन तबाह हो सकता है। इसलिए कहा जाता है कि उन कामों से व्यक्ति को हमेशा दूरी बनाकर ही रखनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं वो काम- 
PunjabKesari, kundli tv
श्लोक
परस्वानां च हरणं परदाराभिमर्शनम्।
सुह्मदयामतिशंका च त्रयो दोषाः क्षयावहाः।।
PunjabKesari, kundli tv
जो मनुष्य दूसरों की वस्तु हड़पने या चुराने का प्रयास करता है, वह पापी माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति छल से किसी दूसरे का धन चुराए या कोशिश करे तो उसके जीवन के सभी पुण्यकर्म नष्ट हो जाते हैं। क्योंकि चोरी की हुई वस्तु से कभी किसी का भला नहीं हो सकता है। बल्कि एक न एक दिन उस व्यक्ति को नुकसान का ही सामना करना पड़ता है। चोरी करने वाले मनुष्य या ऐसे काम में साथ देने वाले मनुष्य को नरक में दुःख भोगना पड़ते हैं। इसलिए कभी किसी को ऐसे काम नहीं करने चाहिए जिससे कि बाद में उसी का नुकसान हो। 
PunjabKesari, kundli tv
धर्म ग्रंथों में किसी पराई स्त्री की तरफ देखना भी पाप माना जाता है। ग्रंथों के अनुसार, इस पाप का प्रायश्चित किसी भी तरह संभव नहीं होता। अगर कोई व्यक्ति पराई स्त्री के साथ नाजायज़ संबंध बनाता है उसे इसके बुरे परिणाम आज नहीं तो कल झेलने ही पड़ते हैं। पराई स्त्री के साथ समागम करने वाले मनुष्य को जयंती नामक नरक में अपने पापों की सजा को भोगना पड़ता है। PunjabKesari, kundli tv, friendship image
हमारे जीवन में बहुत सारे ऐसे दोस्त भी बनते हैं जिन पर हम बहुत ज्यादा भरोसा कर लेते हैं। तो ऐसे में हमें कभी भी किसी का विश्वास नहीं तोड़ना चाहिए और न ही उनके साथ कभी धोखा करना चाहिए। ऐसा करने पर भगवान भी हमसे रूठ जाते हैं और इस काम के फलस्वरूप हमें कई परेशानियों और दुखों का सामना करना पड़ सकता है।
ZODIAC SIGNS से जानें, किस तरह का TATTOO आपके लिए रहेगा lucky(video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News