Kundli Tv- शास्त्र: धोखा देने में No.1 होते हैं ये 5 लोग!

punjabkesari.in Thursday, Aug 30, 2018 - 12:18 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
कहते हैं कि विश्वास पर पूरी दुनिया कायम है। हर व्यक्ति की लाइफ में एेसे कईं लोग होते हैं जिस पर वो आंख बंद करके भरोसा करता है। लेकिन कई बार हमें कुछ एेसे लोगों पर भी भरोसा करना हानिकारक हो सकता है। तो आइए चाणक्य से जानते हैं कि एेसे कौन से 5 लोग हैं, जिन पर विश्वास करना खतरनाक हो सकता है।
PunjabKesari
श्लोक-
नदीनां शस्त्रपाणीनां नखीनां श्रृंगीणां तथा।
विश्वासो नैव कर्तव्य: स्त्रीषु राजकुलेषु च।।


इस संस्कृत श्लोक का अर्थ यही है कि हमें नदियों पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए। शस्त्र धारियों पर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है। जिन जानवरों के नाखुन और सींग नुकिले होते हैं उन पर विश्वास करने वाले को जान का जोखिम बन सकता है। चंचल स्वभाव की स्त्रियों पर भी विश्वास नहीं करना चाहिए। इनके साथ ही किसी राज्यकुल के व्यक्ति, शासन से संबंधित लोगों का भी भरोसा नहीं करना चाहिए।
PunjabKesari
चाणक्य कहते हैं कि जिन नदियों के पुल कच्चे हैं, जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हों उस नदी पर भरोसा नहीं करना चाहिए क्योंकि कोई नहीं जान सकता नदी उन्हें अपने साथ बहा ले जाएगी। 

इसके बाद चाणक्य कहते हैं कि जिन जीवों के नाख़ून और सींग होते हैं उन पर भरोसा करना जानलेवा हो सकता है। क्योंकि ऐसे जीवों का कोई भरोसा नहीं होता कि वे कब बिगड़ जाए और अपने नाखून-सींगों से प्रहार कर दे। 
PunjabKesari
चाणक्य कहते हैं हमारे आस-पास यदि कोई ऐसा व्यक्ति हो जो अपने साथ हथियार रखता हो उस पर भी विश्वास नहीं करना चाहिए क्योंकि जब भी वह गुस्से या आवेश में होगा तब उस हथियार का उपयोग कर सकता है। जिन स्त्रियों का स्वभाव चंचल होता है उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता। जिन लोगों का संबंध शासन से है उन पर विश्वास करना भी नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि वे अपने स्वार्थ सिद्ध करने के लिए कभी भी आपको धोखा दे सकते हैं।
क्या आप भी सर्दियों में चलाते हैं पंखा तो ये देखना न भूलें !! (देखें VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News